फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Weather Update: बाड़मेर में आग उगल रहा सूरज, 48 पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Wed, 13 May 2026 04:51 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
1 of 4
बाड़मेर में पारा 48 पार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मई के शुरुआती 12 दिनों में ही तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 31 वर्षों में इस अवधि का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
चिलचिलाती धूप ने बिगाड़ा रूटीन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे मानो आसमान से आग बरस रही हो। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर कपड़ा और हाथ में पानी की बोतल लेकर चलते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: पारा 50 के पास, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी में आज लू का रेड अलर्ट
विज्ञापन

3 of 4
सड़कों पर उतरी मृग मरीचिका - फोटो : अमर उजाला
मई माह की शुरुआत के साथ ही बाड़मेर में सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म रहने लगी हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही। गर्म हवाओं और तेज तापमान के कारण आमजन के साथ पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 15 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान 46 से 48 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जिसमें तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने या हवाओं की दिशा बदलने तक गर्मी से राहत की संभावना कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें