फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बारां में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 करोड़ का बारूद और 1000 कुंतल पटाखा-बम बरामद

Fri, 20 Feb 2026 07:57 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran News: बारां में अटरू रोड स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी पर प्रशासनिक छापे में 10 करोड़ से अधिक का बारूद और 1000 कुंतल बम बरामद हुए। सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले। फैक्टरी सीज कर फायर एक्सप्लोसिव एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
1 of 4
बारां में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
बारां जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध आतिशबाजी निर्माण के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। शहर के अटरू रोड पर 'स्टोरेज गोदाम' के नाम पर अवैध रूप से संचालित की जा रही एक पटाखा फैक्टरी पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का बारूद और लगभग 1000 कुंतल तैयार बम जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एक व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
हैरान कर देने वाली बात यह है कि रिहायशी इलाके के पास चल रही इस खतरनाक फैक्टरी की शिकायत स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। जब जिला प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो एक स्थानीय नागरिक द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दी गई। इसके बाद जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में भारी पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

3 of 4
भारी मात्रा में करोड़ों का विस्फोटक बरामद - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम विश्वजीत सिंह, प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल शर्मा और नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा ने जब खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था।

पढ़ें- छह साल बाद कबूली लापता बच्चे की हत्या: घर से उठा ले गया था पड़ोसी, चाकू से गोदकर सड़क किनारे गाड़ा; पुलिस उलझी

केवल स्टोरेज की अनुमति की आड़ में बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। परिसर में भारी मात्रा में विस्फोटक और निर्मित पटाखे बिना किसी सुरक्षा मानकों के रखे हुए थे। इतने संवेदनशील स्थान पर फायर फाइटिंग अग्निशमन का एक भी उपकरण मौजूद नहीं मिला।
 
विज्ञापन

4 of 4
बिना सुरक्षा मानकों के बनाए जा रहे थे पटाखे - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम विश्वजीत सिंह का कहना है कि यह गोदाम कम और अवैध पटाखा फैक्टरी ज्यादा लग रही है। रिहायशी क्षेत्र के पास इतने भारी मात्रा में विस्फोटक का बिना सुरक्षा इंतजामों के मिलना एक बड़े खतरे को दावत देने जैसा है।

कोतवाली थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल शर्मा ने बताया कि फैक्टरी को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ फायर एक्सप्लोसिव एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच गिरफ्तारी की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें