दीपावली पर देश-प्रदेश में कई अनूठी परंपराएं हैं, जो इस त्योहार के उत्साह को बहुगुणित करती हैं। राजस्थान के दक्षिणांचल में मध्यप्रदेश और गुजरात की संस्कृति को समाहित किए वागड़ अंचल में मेरियू ऐसी ही एक अनूठी रीत है, जिसका निर्वहन नवदंपती के सुखद जीवन की कामना के लिए किया जाता है।