फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तस्वीरों में सुरभि की बिंदास लाइफ, लव मैरिज के बाद शाहिद नफरत करने लगा तो दी थी जान, पिता बोले...

सार

Rajasthan: तस्वीरों में सुरभि की बिंदास लाइफ, लव मैरिज के बाद शाहिद नफरत करने लगा तो दी थी जान, पिता बोले...
विज्ञापन
1 of 8
शादी के छह साल बाद की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं, लेकिन मुझे कोई नहीं समझता है। मेरा पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी भी देता है। हर कोई मुझे आहत करना चाहता है। मैं किसी की भी जिंदगी में परेशानी नहीं बनना चाहती। स्वार्थ के लिए मेरा इस्तेमाल किया गया है। अब मैं जा रही हूं.. सब छोड़कर। मुझे दुख है कि बेटी...मैं तुझे देख नहीं पाऊंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
Surbhi Kumawat - फोटो : सोशल मीडिया
यह दर्द है उस सुरभि कुमावत का जिसने पहले प्यार चुना और फिर मौत को गले लगा लिया। बिंदास लाइफ जीने वाले सुरभि अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उसके सुसाइड नोट ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा क्या हुआ कि छठी पास शाहिद अली से लव मैरिज करने के छह साल बाद सुरभि ने आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

3 of 8
बिंदास लाइफ जीती थी सुरभि। - फोटो : सोशल मीडिया
सुसाइड नोट में भी उसने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सुरभि के पिता का भी कहना है कि शाहिद लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने आरोपी शाहिद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मीडियां रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात सुरभि और शाहिद की लड़ाई हुई थी।

4 of 8
घूमने फिरने की शौकीन थी सुरभि। - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि कुमावत मूल रूप से टोंक के निवाई की रहने वाली थी। पिछले कई साल से जयपुर में ही रह रही थी। करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात शाहिद अली से हुई थी। शाहिद उसकी दोस्त का बॉयफ्रेंड था। कुछ दिनों बाद सुरभि और शाहिद की दोस्ती हो गई और वह एक दूसरे से प्यार करने लगे। शाहिद फिल्टर वाटर सप्लाई का कारोबार करता था। 

 
विज्ञापन

5 of 8
सुरभि ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में सुरभि पंजाब नेशनल बैंक में मार्केटिंग मैनेजर बन गई। इसके दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 2016 में दोनों ने गाजियाबाद के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। एक साल बाद सुरभि ने बेटी को जन्म दिया। अब वह पांच साल की है। सुरभि अपनी लाइफ में बहुत कुछ करना चाहती थी, लेकिन पति की नफरत और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। शादी के छह साल बाद सुरभि ने फांसी लगा ली।
 
विज्ञापन

6 of 8
बुलट खरीदना चाहती थी सुरभि। - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह किस तरह जीना चाहती थी और क्या करना चाहती थी, इसकी गवाही उसके सोशल मीडिया अकाउंट दे रहे हैं। सुरभि को घूमना फिरना काफी पसंद था। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह की कई तस्वीरें हैं। सुरभि के पास एक कार थी और अब वह बुलेट भी खरीदना चाहती थी। कुछ दिन पहले वह बाइक देखने के लिए शोरुम पर भी गई थी, लेकिन उसके अंदर खत्म हुई जीने की इच्छा ने सुरभि के सारे सपने खत्म कर दिए।
विज्ञापन

7 of 8
छह साल पहले सुरभि कुमावत ने लव मैरिज की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
30 साल की सुरभि कुमावत के पिता हरिशंकर कुमावत ने मुहाना थाने में शाहिद अली के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी शाहिद को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, सुरभि के पिता ने पुलिस को बताया कि शाहिद सुरभि को प्रताड़ित कर रहा था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उसने इस बारे में बताया था, लेकिन परिवार बिखरने से बचाने के लिए उसे चुप करा देते थे।
 
विज्ञापन

8 of 8
सुरभि कई साल से जयपुर में रह रही थी। - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि सुरभि नौकरी किया करती थी, जबकि उसके पति शाहिद ने कामकाज छोड़ दिया था। वह घर पर ही रहता था। सुरभि सब कुछ अपने कमाए रुपयों से ही कर रही थी। हाल ही में उसने जयपुर के यूनिक सफायर अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी खरीदा था। तीनों उसी में रह रहे थे। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शाहिद जबरन सुरभि को कुछ दवाएं भी खिला रहा था। इसकी जानकारी सुरभि ने उन्हें दी थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें