फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Rajasthan:अमित शाह ने तनोट माता के किए दर्शन, गृह मंत्री के आगमन पर भगवा हुआ गहलोत का गृहनगर

Sat, 10 Sep 2022 02:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Amit Shah in Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह ने तनोट माता के किए दर्शन, पर्यटन विकास केंद्र की रखी आधारशिला
विज्ञापन
1 of 5
तनोट माता के दर्शन करते अमित शाह - फोटो : Amar Ujala Digital
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। शाह दौरे के दूसरे दिन जैसलमेर से तनोट माता मंदिर पहुंचे, जहां तनोट माता परिसर स्थित विजय स्तंभ पर बीएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं अमित शाह ने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्कर अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में पूजा करते अमित शाह - फोटो : Amar Ujala Digital
इस दौरान कृषि राज्य मंत्री व जैसलमेर-बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी भी उनके साथ रहे। उसके बाद उन्होंने तनोट माता के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ही पर्यटन विभाग के विकास केंद्र की आधारशिला रख शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ वहां शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें पंडित मनीष शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पूजन करवाया। 
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटन विभाग की परियोजना का किया शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala Digital
उसके बाद गृहमंत्री ने बीएसएफ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही बीएसएफ के अधिकारियों को फील्ड में आने वाली समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। उसके बाद वे तनोट माता मंदिर से विशेष हवाई विमान से जोधपुर के लिए रवाना हो गए। 

4 of 5
विकासकेंद्र का शिलान्यास - फोटो : ANI
पर्यटन विभाग की 17 करोड़ की योजना से तनोट में होगा विकास
भारत-पाक सरहद पर बने तनोट माता मंदिर के लिए नीति आयोग ने 17.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। जिससे सैलानियों के लिए इस इलाके में पर्यटन के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। जिसमें सैलानियों के लिए बीएसएफ की ओर से डॉक्यूमेंट्री, हथियार प्रदर्शनी, फोटो गैलरी, मोर्टार, युद्ध में प्रयुक्त वाहन,दुश्मन देश की टैंक आदि प्रदर्शनी के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोधपुर में शाह का स्वागत - फोटो : Amar Ujala Digital
जोधपुर पहुंचे शाह
गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से नेताओं और पदाधिकारियों का काफिला रवाना हुआ। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस काफिले में शाह का अलग-अलग जगहों पर स्वागत होगा।

केसरिया हुआ जोधपुर
वे जोधपुर में भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में संबोधन के साथ ही बूथ अध्यक्षों में मिशन 2023 का जोश फूकेंगे। गृह मंत्री के स्वागत के लिए पूरा जोधपुर भगवा रंग में नजर आ रहा है। जिस रास्तों से शाह का काफिला गुजरेगा, वहां चौराहे भवगा रंगों से सज गए हैं। पांचबत्ती सर्किल, अरोड़ा सर्किल, 12वीं रोड व आखलिया चौराहे पर भगवा ध्वज व भाजपा की झंडे लगाए गए हैं। गहलोत के घर में भाजपा का रोड शो के माध्यम से दबदबा दिखाएगी। हालांकि, कहने को रोड शो नहीं है लेकिन दो हजार के करीब कार्यकर्ता केसरिया साफे में 15 किलोमीटर तक वाहनों के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें