फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर 100 लोगों का हमला: 15 से ज्यादा हिरासत में, बाइक पर पटाखा स्टंट को लेकर भड़का आक्रोश; क्या है माजरा?

Thu, 07 May 2026 07:06 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के गोविंदगढ़ थाना हमले मामले में पुलिस ने 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव और तोड़फोड़ में एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि वीडियो के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
1 of 4
गोविंदगढ़ थाने पर पथराव-तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना परिसर में बुधवार देर रात हुए पथराव और हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
 
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
गोविंदगढ़ थाने पर करीब 100 लोगों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
थाना परिसर में पथराव और आरोपियों को छुड़ाने का आरोप
पुलिस के अनुसार थाना परिसर पर हमला करने और थाने में बंद दो युवकों को भीड़ द्वारा छुड़ाकर ले जाने की घटना को गंभीर अपराध मानते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गोविंदगढ़ एसएचओ धर्मसिंह गुर्जर घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को हथियार लाने और हवाई फायर करने के निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में लगातार पथराव, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के घायल होने के दृश्य भी सामने आए हैं। एसएचओ वीडियो में मदद के लिए आवाज लगाते भी सुनाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
इसी बाइक पर किया जा रहा था पटाखा स्टंट - फोटो : अमर उजाला
बुलेट बाइक स्टंट के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे दो युवक बुलेट बाइक से स्टंट करते हुए पटाखे फोड़ रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर एएसआई मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। बाद में पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई।



पढ़ें- कोटा में एक और प्रसूता की मौत: परिजनों का बवाल, क्या सिजेरियन ऑपरेशन से फेल हुई किडनी या इंफेक्शन ने ली जान?
 
बताया गया कि कुछ देर बाद करीब 100 लोग थाना परिसर पहुंच गए और अचानक पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल
इस हमले में गोविंदगढ़ एसएचओ धर्मसिंह गुर्जर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसएचओ के चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें टांके लगाने पड़े। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का भी उपचार कराया गया। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस लगातार वीडियो फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
 
वायरल वीडियो और साक्ष्यों से तलाश जारी
एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें