हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बुधवार को 20 जुलाई को भिवाड़ी की संत्रा कॉलोनी स्थित एक मकान में बने कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरा खोलकर देखा तो उसमें गुड्डु राय का शव बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने बताया कि गुड्डु राय और उसकी पत्नी बॉबी ने कुछ महीने पहले कमरा किराए पर लिया था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।