फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुष्कर मेले में छाई मूंछों की शान, विदेशी सैलानियों ने 15 सेकंड में साफा बांधकर लूटी महफिल

Mon, 03 Nov 2025 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर मेले में देशभर से आए प्रतिभागियों ने मूंछ प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विदेशों से आए सैलानियों ने भी साफा बांधने की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 8
पुष्कर मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 इन दिनों अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। सोमवार को मेले का माहौल राजस्थानी परंपरा, संस्कृति और लोक गौरव से सराबोर रहा। एक ओर जहां मूंछ प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने राजस्थान की शान का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर विदेशी सैलानियों ने साफा प्रतियोगिता में भाग लेकर परंपरा के प्रति अपनी दीवानगी दिखाई।
विज्ञापन

2 of 8
राजस्थानी मूंछों की शान - फोटो : अमर उजाला
मूंछों में झलकी राजस्थानी शान

मेला मैदान में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में देशभर से आए 33 प्रतिभागियों ने अपनी अनोखी मूंछों का प्रदर्शन किया। किसी ने तलवार जैसी मूंछें तानीं तो किसी ने कलात्मक अंदाज में अपनी मूंछें संवारीं। मंच पर आते ही दर्शकों की तालियों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने राजस्थानी साफा और पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी, जिससे कार्यक्रम लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

3 of 8
मूंछों में झलका राजस्थानी अंदाज - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल ने बताया कि विजेताओं का चयन मूंछों की लंबाई, घनत्व, देखभाल, कलात्मकता और प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि मूंछों को संवारना आसान नहीं है, कई वर्षों की मेहनत और समर्पण से यह शान बरकरार रहती है।

4 of 8
देशभर से आए प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागी राम सिंह ने गर्व से कहा कि राजस्थान में मूंछें शान और स्वाभिमान की निशानी हैं, इन्हें संभालना एक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: अंता विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगा सियासी पारा, नेताओं की बयानबाजी और ग्रामीणों की नाराजगी बनी चर्चा का विषय
विज्ञापन

5 of 8
साफा प्रतियोगिता में विदेशी सैलानियों ने साफा बांधा - फोटो : अमर उजाला
15 सेकंड में बांधा साफा

इसी दिन मेला ग्राउंड में साफा और तिलक प्रतियोगिता ने विदेशी सैलानियों का दिल जीत लिया। अर्जेंटीना से आए कपल पाब्लो और कोस्टा ने केवल 15 सेकंड में पारंपरिक राजस्थानी साफा बांधकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जेंटीना से आए कपल ने केवल 15 सेकंड में साफा बांधा - फोटो : अमर उजाला
दूसरे स्थान पर रूस से आए निकों और युगा, जबकि तीसरे स्थान पर कनाडा के जो और फ्रांस की किको की जोड़ी रही। रूस की प्रतिभागी युगा ने बताया कि वह चार साल से पुष्कर मेला आ रही हैं। उन्होंने कहा कि साफा बांधना सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति को महसूस करने का माध्यम है।
विज्ञापन

7 of 8
दूसरे स्थान पर रूस से आए निकों और युगा - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में अमेरिका, जर्मनी, अर्जेंटीना, इटली, स्पेन और फ्रांस से आए दस से अधिक विदेशी कपल्स ने पारंपरिक पोशाकों में मंच पर अपनी कला दिखाई। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

8 of 8
साफा बांधो प्रतियोगिता के प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
दोनों प्रतियोगिताओं में न सिर्फ लोक परंपरा की झलक दिखी, बल्कि यह भी साबित हुआ कि राजस्थान की पहचान उसकी संस्कृति, रंग और रीति-रिवाजों में बसती है। पुष्कर मेला हर साल की तरह इस बार भी भारतीय लोक संस्कृति और वैश्विक एकता का अद्भुत संगम बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें