राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
बंद के दौरान हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का विरोध करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हमें चाहिए योगी मॉडल और दोषियों को सरेआम फांसी दो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छुपे हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं
हालांकि बंद के बावजूद इमरजेंसी सेवाओं को इससे अलग रखा गया। स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, हॉस्पिटल और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
नेताओं और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया
अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं ने भी सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।