फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: दो दिन पहले अमर उजाला से की थी मन की बात... कहा-मैं सच लिखता हूं, किसी को चुभे तो मैं क्या करूं

Mon, 30 May 2022 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मौत से दो दिन पहले अमर उजाला के साथ मन की बात की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने गानों पर उठे विवादों पर सफाई दी थी। मानसा के गांव जवाहरके में शार्प शूटरों ने रविवार को गोलियां मारकर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया था। 

अमर उजाला के साथ विशेष टेलीफोनिक इंटरव्यू में हर गाने से विवाद होने के सवाल पर मूसेवाला ने कहा था कि वे अपनी कलम से सच लिखते हैं। अगर किसी को सच चुभता है तो वे कुछ नहीं कर सकते। मूसेवाला अक्सर अपने गीतों को लेकर विवादों में रहते थे। उन पर कई बार गीतों में हथियारों का बढ़ावा देने का आरोप लगा है। 

सिद्धू ने कहा कि वे अपने और परिवार के लिए काम करते हैं, उनका किसी के साथ कोई निजी विरोध नहीं है। कुछ लोग उनकी बढ़ रही लोकप्रियता को लेकर उन पर टिप्पणी करते रहते हैं। इसका जवाब वे भी सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
मूसेवाला ने कहा था कि विधायक बनना उनका सपना है, वे विधायक बनकर अपने लोगों की सेवा करना चाहते हैं। सिद्धू ने कहा था कि इस बार मानसा के लोगों ने उनके हक में नतीजा नहीं दिया लेकिन वे फिर भी अपने लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा था कि वे कोई भी काम ठान लेते हैं तो वो करते ही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला अपनी मां के साथ। - फोटो : instagram
अब शादी तो करनी ही पड़ेगी
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो सिद्धू ने कहा था कि अब शादी तो करनी ही पड़ेगी। वे अपने माता पिता की पसंद की लड़की के साथ ही शादी करेंगे। 

 

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
कोई भी बड़ी घटना हो लेकिन मीडिया मेरा ही बयान लेता है
सिद्धू मूसेवाला ने कहा था कि घटना कहीं पर भी हो लेकिन मीडिया बयान सिद्धू का ही लेता है। सिद्धू अपने विरोधी विजय सिंगला के पकड़े जाने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, देखो अब पकड़ा विजय सिंगला गया है पर मीडिया बयान मूसेवाला के छाप रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
कई बार लाइव होकर विरोधियों को ललकार चुके थे सिद्धू 
गायक सिद्धू मूसेवाला शुरू से ही अपनी गायकी को लेकर विवादों में रहे हैं। सिद्धू को जब विरोधी सोशल मीडिया समेत पर्सनली तौर पर टारगेट करने लगे थे तो सिद्धू मूसेवाला ने फेसबुक पर लाइव होकर अपने विरोधियों को ललकारते हुए कहा था कि वे सोशल मीडिया के जरिए लड़ना नहीं चाहते। अगर दम है तो सभी सामने आकर लड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें