फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व: न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर छाया लुधियाना का सहजपाल, बीटेक के बाद मिली इस प्रतिष्ठित बैंक में जॉब

Sat, 09 Apr 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर पर लगी लुधियाना के सहजपाल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के नौजवान विदेश जाकर पढ़ाई करने की होड़ में लगे हैं। अच्छा भविष्य बनाने के लिए ये नौजवान भारत के विश्वविद्यालयों से ज्यादा विदेश की पढ़ाई को तवज्जो देते हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा भी देते हैं। वहीं लुधियाना के एक नौजवान ने ऐसे युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। लुधियाना के सहजपाल ने अपने ही देश में बीटेक की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल की। उनकी उपलब्धि यहीं नहीं रुकी। अमेरिका के एक बड़े बैंक में नौकरी मिलने के बाद इस नौजवान की तस्वीर कंपनी ने न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगाई है। सहजपाल सिंह की तस्वीर टाइम्स स्क्वायर पर लगते ही लुधियाना इंटरनेट की दुनिया में छा गया। सहजपाल के माता पिता ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया।  
विज्ञापन

2 of 5
सहजपाल का मुंह मीठा करवाते उनके माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लुधियाना के गिल रोड के रहने वाले सहजपाल के घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। सहजपाल सिंह अमेरिका के मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक मोर्गन स्टेनली के टेक्नालॉजी एनालिस प्रोग्राम का हिस्सा बना है। इसके बाद बैंक की तरफ से सहजपाल सिंह की फोटो टाइम्स स्क्वायर पर लगाई गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
टाइम्स स्कवायर पर लगी सहजपाल सिंह की तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
अपने घर माता पिता के साथ बैठकर बात करते हुए 22 साल के सहजपाल सिंह ने बताया कि उसने थापर यूनिर्वसिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस की है। उसके बाद मोर्गन स्टेनली में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। 

4 of 5
माता-पिता के साथ सहजपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सहजपाल ने बताया कि यूएस के टेक्नालॉजी एनालिस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कई इंटरव्यू होते है। यह इस इंडस्ट्री का सबसे मुश्किल प्रोग्राम माना जाता है। इसमें दस से 12 टेस्ट होते हैं जो कंप्यूटर साइंस पर आधारित होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉर्गन स्टेनली बैंक। - फोटो : फाइल
सहजपाल ने बताया कि उसे इस कोर्स करने से पहले पता था कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उसकी फोटो न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगेगी। इस कंपनी में इस कोर्स के लिए पास होने वाले सारे लोगों की फोटो कंपनी की तरफ से यहां डिस्पले की जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें