फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का वो शहर, जिसका बॉलीवुड भी दीवाना, इन सुपरहिट फिल्मों में दिखी झलक

Thu, 21 Jan 2021 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह बना मोहाली। - फोटो : फाइल फोटो
एक जमाना था जब बॉलीवुड हो या पालीवुड की फिल्में कश्मीर की खूबसूरती के बिना अधूरी मानी जाती थी। पूरी फिल्म न सही गाने में कश्मीर जरूर दिखाया जाता था। अब चंडीगढ़ के साथ बसे पंजाब के शहर मोहाली ने यह मुकाम हासिल कर लिया है। मोहाली की चौड़ी सड़के, इमारतें, खेत और झीलों में पूरे पंजाब की झलक मिलती है। वहीं, मायानगरी को इलाके में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सारी सुविधाएं और स्टूडियो भी खूब भाते हैं। जहां तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बात है तो सारी फिल्मों की शूटिंग ही मोहाली में होती है। जानिए इस खूबसूरत शहर की खासियत जो फिल्म निर्माताओं को यहां खींच लाती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
चप्पड़चिड़ी। - फोटो : फाइल फोटो
देश की सबसे ऊंची मीनार है खास
मोहाली में चप्पड़चिड़ी स्थित देश की सबसे ऊंची मीनार है। मीनार के आसपास का एरिया भी काफी सुंदर है। यह एरिया भी फिल्म निर्माताओं को खूब रास आता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली के खेताें में लहराती फसल। - फोटो : फाइल फोटो
मिलती है पुराने गांवों की झलक
मोहाली में आउटडोर शूटिंग के लिए लोकेशन काफी अच्छी हैं। मोहाली के आसपास अभी पुराने गांव हैं। इसके अलावा अन्य सारी सुविधाएं यहां पर हैं। इसकी वजह से बालीवुड से लेकर हालीवुड तक सब को मोहाली भा रहा है। मुल्लांपुर के साथ लगते एरिया नयागांव के पास बसे गांव पड़ोल के खेत भी फिल्मों में दिख चुके हैं।

 

4 of 6
मोहाली बस स्टैंड। - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली बस स्टैंड विदेशों की तर्ज पर बना हुआ है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। शहर का फेज-आठ का थाना कई फिल्मों में दिख चुका है। कोविड काल में भी मोहाली में फिल्मों की शूटिंग चलती रही। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में कोविड काल में हुई है। वहीं, राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन की आने वाली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग सिटी पार्क में हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
दर्शन औलख और ध्रुव गोयल। - फोटो : अमर उजाला
स्टूडियो मुंबई को देते हैं टक्कर
एक्टर, राइटर और लाइन प्रोडयूसर दर्शन औलख कई साल से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी फिल्मों में काम करते आ रहे हैं। वह भी मानते हैं कि मोहाली अब फिल्म लाइन का हब बन गया है। एक तो सारे कलाकार मोहाली में आ गए हैं। युवा डायरेक्टर ध्रुव गोयल बताते हैं कि यहां पर जो स्टूडियो बने हैं वह मुंबई के स्टूडियो को टक्कर देते हैं। दूसरा मुंबई से मोहाली की कनेक्टिविटी शानदार है। चंडीगढ़ बिल्कुल साथ बसा हुआ है। एक फिल्म निर्माता को अपनी फिल्म के लिए जिन चीजों की चाह होती है, वह मोहाली में आकर पूरी हो जाती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली का एयरपोर्ट रोड। - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली शहर का जो एयरपोर्ट रोड है। उसे सरकार ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तरह बनाया है। सड़क के दोनों तरफ बने लोगों के घर और शॉपिंग मॉल भी उसी तरह के दिखते हैं। इसके अलावा काफी जगह खाली दिखती है। जो बालीवुड को काफी रास आती है। इस रोड पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। वहीं, पंजाबी सिंगर दिलजीत, बब्बू मान, परमीश वर्मा, शैरी मान के गानों व फिल्मों में दिखने वाले इस रोड की सुंदरता के सभी कायल हैं।  इससे पहले बालीवुड फिल्म वीर जारा, मौसम, नमस्ते लंदन समेत कई फिल्मों की शूटिंग मोहाली या इसके आसपास के एरिया में हुई। वहीं, इन दिनों नयागांव के साथ बसे गांव पड़च्छ में पंजाबी फिल्म भूत अंकल तुसी ग्रेट हो की शूटिंग चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें