महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट।
- फोटो : फाइल फोटो
संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर 2020 से पांच जनवरी 2021 तक किए गए रजिस्ट्रेशन भी वैध हैं। अगर कोई अन्य युवा जिसने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वह भी 10 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा संस्थान ने उन युवाओं को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने एक दिसंबर से पांच जनवरी तक रजिस्ट्रेशन को पूरा नहीं किया है या फिर फीस का भुगतान नहीं किया। वह तीन फरवरी से 10 फरवरी तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।