फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क काट डाला: पूर्व सांसद के पीए रहे कुलदीप को तलवारों से काटा...वीडियो बनाते रहे लोग; किसी ने नहीं बचाया

Sun, 29 Jun 2025 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

लुधियाना में पूर्व सांसद के पीए रहे कुलदीप की सड़क के बीचों बीच तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई। कार सवार आरोपियों ने दो सौ फुटी रोड पर घेरा और फिर तब तक मारते रहे जब तक दम न निकल गया। कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
1 of 7
Ludhiana murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिअद के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रहे कुलदीप सिंह मुंडियां का शुक्रवार देर रात धांधरा रोड के पास दो सौ फुटी रोड पर कार सवारों ने तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया।

आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कार से निकालकर तब तक वार करते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे आसपास कई लोग आ-जा रहे थे, लेकिन किसी ने भी आरोपियों को रोकने और उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं की। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Ludhiana murder - फोटो : संवाद
वीडियो बनाते रहे लोग
एक व्यक्ति कार में बैठकर इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। आरोपियों के फरार होने के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 7
कुलदीप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कनाडा में रहता है कुलदीप का परिवार
वीडियो बनाने वाले ने उसे पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने कनाडा में रहने वाले कुलदीप सिंह के परिवार को इस हत्याकांड की जानकारी दे दी है।

 

4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना में अकेले रहते थे कुलदीप
कुलदीप सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वह कुछ समय पहले कनाडा चले गए और पूरा परिवार भी वहीं था। कनाडा में कुछ समय बिताने के बाद वह लुधियाना आ गए और अकेले ही रहते थे। धांधरा रोड दो सौ फुटी रोड की तरफ उन्होंने अपना फार्म हाउस बना रखा था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सवारों ने घेरकर पीटा
शुक्रवार की रात को वह अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेरकर कार से निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों ने किरपाणें निकालीं और तेजधार हथियार से वार करने लगे। आरोपी तब तक उन पर वार करते रहे जब तक मौत नहीं हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कुलदीप की मौत के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। आशंका है कि कुलदीप का किसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते ही यह वारदात की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुलदीप सिंह की बीच सड़क हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार से बातचीत करने के बाद मामला होगा साफ - एसएचओ
थाना सदर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने कहा कि कुलदीप की क्या रंजिश थी इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। उनका परिवार कनाडा में रहता है और उन्हें सूचना दे दी गई है। वह वहां से निकल पड़े हैं, उनके आने के बाद ही सारी सच्चाई पता चलेगी, आगे की कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें