बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी करोड़ों दिलों में उसी ताजगी के साथ बसती हैं। धर्मेंद्र का अपनी मिट्टी से रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ। वह चाहे मुंबई में मिले सितारों की चमक हो या फिल्मी दुनिया का वैभव, अपनी सरजमीं की महक ही उन्हें हमेशा सबसे ज्यादा प्रिय रही। जब भी मौका मिलता, वह पंजाब की गलियों और अपने बचपन की यादों में लौट जाते।