नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर नहीं रहीं। दो युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद की तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
2 of 7
वहीं माता चंद कौर की मौत की खबर सुनते ही नामधारी समुदाय शोक में डूब गया।
- फोटो : amarujala
वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भारी सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल लाया गया जहां से शव को श्री भैणी साहिब ले जाया गया। वहां संगत उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।
विज्ञापन
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
3 of 7
अस्पताल के बाहर श्रद्धालु फूट फूट कर रो रहे थे।
- फोटो : amarujala
वहीं माता चंद कौर की मौत की खबर सुनते ही नामधारी समुदाय शोक में डूब गया। अस्पताल के बाहर श्रद्धालु फूट फूट कर रो रहे थे। वारदात के दौरान नामधारी समुदाय के सतगुरु ठाकुर उदय सिंह बंगलुरू में थे, जिन्हें घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
4 of 7
श्री भैणी साहिब में गोलियां चलने की खबर सुनते ही इलाके में तनाव फैल गया।
- फोटो : amarujala
विश्व नामधारी संगत के प्रधान सुरिंदर सिंह ने बताया कि ठाकुर उदय सिंह के शाम तक श्री भैणी साहिब पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को माता चंद कौर का अंतिम संस्कार पूरी विधि के साथ श्री भैणी साहिब में किया जाएगा। श्री भैणी साहिब में गोलियां चलने की खबर सुनते ही इलाके में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
5 of 7
वहीं माता चंद कौर की मौत की खबर सुनते ही नामधारी समुदाय शोक में डूब गया।
- फोटो : amarujala
जानकारी के अनुसार सोमवार को माता चंद कौर नामधारी मुख्यालय के पीछे बनी सतगुरु प्रताप सिंह अकादमी में बच्चों के नए सत्र की शुरुआत पर आयोजित पूजा में हिस्सा लेने अपनी बैरी ऑपरेटेड क्लब कार में गई थी। पूजा करने के बाद वह गोशाला की तरफ जाने के लिए अकादमी के गेट से बाहर निकली। बाहर काले रंग को बाइक पर खड़े दो केशधारी युवकों ने पहले उनको माथा टेका, फिर रिवाल्वर निकालकर उन पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
6 of 7
अस्पताल के बाहर श्रद्धालु फूट फूट कर रो रहे थे।
- फोटो : amarujala
माता चंद कौर के सिर और दिल के नीचे दो गोलियां लगी, जबकि तीसरी उनके पास से निकल गई। इसी दौरान शोर मच गया और हत्यारे मौके से फरार हो गए। अकादमी में मौजूद लोग माता चंद कौर को सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
PICS: गोलियों ने छीन लीं नामधारी समुदाय की 'मां', हर आंख में आंसू
7 of 7
अस्पताल के बाहर श्रद्धालु फूट फूट कर रो रहे थे।
- फोटो : amarujala
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर काम कर रही है। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। किसी भी तरह की रंजिश से सीपी ने इंकार नहीं किया।