फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू में बवाल: हॉस्टल का कमरा नंबर 503, यहीं से शुरू हुई कहानी, उस रूम की छात्राओं ने क्या बताया; चैट वायरल

Mon, 28 Sep 2026 12:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म की खबर से कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हॉस्टल के कमरा नंबर 503 से हिंसा की कहानी शुरू हुई। एलपीयू में हिंसा से पहले की चैटिंग भी वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 16
LPU Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात कथित दुष्कर्म की खबर ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते सैकड़ों छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। 

छात्रों ने आरोप लगाया कि जी-3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ करीब तीन दिन पहले दुष्कर्म हुआ और विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र हो गया और कैंपस में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन

2 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी - फोटो : पीटीआई
छात्रों का दावा है कि कथित पीड़िता अब लापता है और यही सवाल प्रदर्शन का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है कि यदि हॉस्टल में किसी छात्रा के साथ इतनी गंभीर वारदात हुई है तो वह छात्रा आखिर कहां है और उसकी शिकायत पुलिस तक क्यों नहीं पहुंची। 
 
विज्ञापन

3 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी - फोटो : पीटीआई
जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार रात करीब दो बजे बड़ी संख्या में छात्रों ने हाईवे जाम किया और उनकी मुख्य मांग जी-3 हॉस्टल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की जांच थी।

4 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
पुलिस का कहना है कि छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कथित पीड़िता की पहचान, घटनास्थल और आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

5 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर फगवाड़ा के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि वास्तव में दुष्कर्म हुआ है तो पुलिस पीड़िता की पहचान सामने आने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराएगी और आरोपी तक पहुंचने के लिए हर संभव जांच करेगी।
विज्ञापन

6 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हॉस्टल के कमरा नंबर 503 में रहने वाली छात्राओं ने क्या बताया?
मामले को लेकर एक और पेच यह है कि हॉस्टल के कमरा नंबर 503 में रहने वाली छात्राओं ने ऐसी किसी वारदात से इनकार किया है और कहा है कि उनके कमरे में ऐसी कोई घटना नहीं हुई तथा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं एलपीयू प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को झूठी और मनगढ़ंत अफवाह बताते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय की छवि खराब करने के लिए भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

8 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस ने छात्रों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और विश्वविद्यालय जांच में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के लिए गठित विशेष जांच दल में पांच छात्रों को शामिल किया गया है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

9 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म होने का दावा किया जा रहा है, वह कौन है, घटना वास्तव में कहां हुई और अब तक वह पुलिस के सामने क्यों नहीं आई?

10 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक तरफ सैकड़ों छात्रों के आरोप और विरोध प्रदर्शन हैं, दूसरी तरफ विश्वविद्यालय इसे अफवाह बता रहा है और पुलिस के पास अभी कथित पीड़िता की स्पष्ट पहचान तथा घटना के ठोस विवरण का अभाव है।

11 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में अब पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल व अन्य साक्ष्यों और कथित पीड़िता की पहचान सामने आने के बाद ही साफ होगा कि एलपीयू में वास्तव में क्या हुआ था। तब तक कथित दुष्कर्म को स्थापित तथ्य मानना जल्दबाजी होगी, लेकिन जिस तरह आधी रात को विश्वविद्यालय में बवाल हुआ,
 

12 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे जाम हुआ और कैंपस की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, उसने एलपीयू की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विवाद भड़क गया।

13 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैसेज में दावा किया गया कि जी-3 गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है और वह लापता है। मैसेज फैलते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया और 26-27 सितंबर की रात करीब दो बजे बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल के बाहर जमा हो गए। 
 

14 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल, विरोध में छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की गई, सुरक्षा कर्मियों पर पथराव हुआ और छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस का भारी बल तैनात करना पड़ा। 

15 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ - फोटो : ANI
हालांकि जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही दुष्कर्म और छात्रा के लापता होने की खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही किसी कथित पीड़िता की पहचान सामने आई है।
विज्ञापन

16 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तैनात पुलिस - फोटो : ANI
मामला अभी तूल पकड़ा हुआ है। नेशनल हाईवे पर यातायात बिल्कुल ठप रहा और पुलिस व विद्यार्थियों के बीच तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस की तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें