फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू में हिंसा: तोड़फोड़-आगजनी से लाठीचार्ज तक, आंसू गैस के गोले भी छोड़े; यूनिवर्सिटी में अब तक क्या हुआ?

Mon, 28 Sep 2026 01:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में तोड़फोड़-आगजनी के बाद पुलिस और छात्रों में टकराव हुआ। इसके बाद डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं गईं। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने अज्ञात पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 24
lpu violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म और एक छात्रा की आत्महत्या की खबर को लेकर शनिवार रात शुरू हुआ बवाल रविवार देर रात तक जारी रहा। रातभर तोड़फोड़ और आगजनी के बाद छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

शाम को एक बार फिर विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

2 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी - फोटो : पीटीआई
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म और एक छात्रा की आत्महत्या की खबर को लेकर शनिवार रात शुरू हुआ बवाल रविवार देर रात तक जारी रहा। रातभर तोड़फोड़ और आगजनी के बाद छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी - फोटो : पीटीआई
शाम को एक बार फिर विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
 

4 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
विवि में छात्रों की 10 दिन के लिए छुट्टी कर गई है। छात्रों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। टकराव में मीडिया से जुड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल पर देर शाम तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 
विज्ञापन

5 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद हाईवे किया जाम - फोटो : पीटीआई
पुलिस छात्रों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान छात्रों की ओर से बोतलें फेंके जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लड़के-लड़कियों दोनों पर लाठियां बरसाई। 
विज्ञापन

6 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ - फोटो : ANI
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

7 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तैनात पुलिस - फोटो : ANI
बवाल की शुरुआत सोशल मीडिया पर तेजी से फैले एक संदेश से हुई। छात्रों के बीच खबर फैली कि जी-3 गर्ल्स हॉस्टल में तीन-चार दिन पहले एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म हुआ। इसके बाद यह दावा भी फैल गया कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। 

8 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद घर लौटते छात्र - फोटो : पीटीआई
कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वायरल वीडियो और संदेशों ने छात्रों का गुस्सा और भड़का दिया। पुलिस के पास शुरुआत में इस घटना की पुष्टि का कोई सबूत या शिकायत नहीं थी। 

 

9 of 24
आपबीती बताते हुए छात्र - फोटो : ANI
बाद में छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 में एफआईआर दर्ज की गई। रात करीब दो बजे बड़ी संख्या में छात्र विरोध के लिए एकजुट हुए। देखते-ही-देखते प्रदर्शन बेकाबू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रों ने लाठियों से खिड़कियों के शीशे और कैंपस की दूसरी संपत्ति तोड़ी।
 

10 of 24
आपबीती बताते हुए छात्रा - फोटो : ANI
जांच के लिए एसपी, डीएसपी, महिला और छात्र प्रतिनिधियों की टीम गठित
जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार, छात्रों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। इसमें फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह, डीएसपी पालविंदर सिंह, महिला पुलिस अधिकारी और छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। पुलिस के रिकॉर्ड में फिलहाल आरोपी और कथित पीड़िता, दोनों की पहचान स्पष्ट नहीं है।

 

11 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल, विरोध में छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्र
राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगने से जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भारी पुलिस बल कैंपस में पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में महिला पुलिस बल समेत बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा जाम रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खुल गया था।

12 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रबंधन ने दुष्कर्म-आत्महत्या की बात को खारिज किया
एलपीयू प्रशासन ने दुष्कर्म और छात्रा की मौत संबंधी दाबों को पूरी तरह खारिज किया है। रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने इन्हें झूठा, निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिये विश्वविद्यालय की छवि खराब की जा रही है। प्रशासन ने सभी से केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।
 

13 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ सामने थी, नेता कोई नहीं
पूरे घटनाक्रम में पुलिस के सामने सबसे अलग चुनौती यह रही कि आंदोलन का कोई औपचारिक नेतृत्व नहीं था। न कोई छात्र संगठन सामने आया, न बैनर था और न कोई तय मंच। अलग-अलग छात्रावासों से छात्र अपने स्तर पर जुड़ते गए। ऐसे में पुलिस के लिए यह तय करना मुश्किल रहा कि पूरी भीड़ की ओर से किससे बातचीत की जाए।

 

14 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वीडियो के बाद दूसरी चर्चा, बदलता रहा माहौल
जिस सोशल मीडिया पर रात में कथित घटना से जुड़े संदेश फैले, उसी पर दिन में तोड़फोड़ और आगजनी के वीडियो भी प्रसारित होने लगे। हर नए वीडियो और संदेश के साथ छात्रों के बीच नई चर्चा होती रही। एक जगह स्थिति संभलती दिखती तो दूसरी जगह से फिर तनाव की सूचना आने लगती।

15 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 हजार छात्रों की यूनिवर्सिटी में भारी पुलिस बल तैनात, नहीं बदले हालात
एलपीयू में करीब 35 हजार छात्र पढ़ते हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिसर के छात्रावासों में रहते हैं। घटनाक्रम बढ़ने के बाद कई जिलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। 

 

16 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी नवीन सिंगला ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कमान संभाली। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ छात्रों को समझाने की कोशिश की। रविवार शाम तक माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया। 

 

17 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 घंटे के इस घटनाक्रम ने दिखाया कि सोशल मीडिया से शुरू हुआ आक्रोश कितनी तेजी से बड़े जमावड़े और फिर कानून-व्यवस्था की चुनौती में बदल सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि हजारों की भीड़ सामने हो लेकिन उसका कोई एक नेता न हो तो पुलिस आखिर बातचीत किससे करें?

18 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दातर के साथ पकड़े पांच युवक
छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया कि पांच युवकों को पकड़ा गया है। उनके पास से एक 'दातर' और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
 

19 of 24
आपबीती बताते हुए छात्र - फोटो : ANI
बाहर से आए लोगों ने की तोड़फोड़
विशाल कुमार नाम के एक छात्र ने एजेंसी को बताया कि छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन रात को बाहर से बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर आए और स्थिति हिंसक हो गई। कैंपस में तोड़-फोड़ हुई। वे एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाकर सब कुछ तोड़-फोड़ रहे थे। वे छात्र नहीं थे। रात में बहुत हिंसा हुई। फिर हमें यूनिवर्सिटी से 10 दिन की छुट्टी का मैसेज मिला। अब सब घर जा रहे हैं। सुरक्षा एक चिंता का विषय है। कल रात के मंजर बहुत डरावने थे।  

 

20 of 24
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : ANI
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
छात्र प्रदर्शन के बीच डीजीपी गौरव यादव खुद स्थिति का जायजा लेने एलपीयू पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। डीजीपी ने बताया कि छात्रों और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के बीच आज फिर बैठक होगी।

21 of 24
आगजनी हुई - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं को मैनेजमेंट के सामने रखा जाएगा। वहीं, पुलिस के मुताबिक देर रात कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ते हुए पुलिस और मीडिया की गाड़ियों पर पथराव किया तथा तोड़फोड़ की। इस संबंध में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को निर्देश दिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मीडिया से भी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही खबर प्रकाशित करने की अपील की।
 

22 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी दो अलग-अलग संवेदनशील घटनाओं पर पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। कथित दुष्कर्म और छात्रा द्वारा आत्महत्या के इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

 

23 of 24
आपबीती बताते हुए छात्रा - फोटो : ANI
पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने बताया कि आयोग ने संबंधित जिला प्रशासनों डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

 
विज्ञापन

24 of 24
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस - फोटो : ANI
राज लाली गिल ने कहा कि हमने दोनों विश्वविद्यालयों में हुई इन घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला आयोग इन मामलों की परिस्थितियों, विश्वविद्यालय प्रबंधनों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के रुख की बारीकी से जांच करेगा ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें