गुरदासपुर में जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को पंजाब की सात नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के अब तक आए परिणाम के अनुसार, अबोहर में कांग्रेस ने 50 में से 49 वार्ड जीत लिए हैं जबकि अकाली दल को एक वार्ड मिला है। होशियारपुर को अकाली-भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। वहां कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्ड जीत लिए हैं। भाजपा को 4 और आप को 2 वार्डों में जीत हासिल हुई है। इस बार यहां अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।