दीप सिद्धू
- फोटो : Social Media
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की है। किंगफिशर मॉडल हंट का विजेता रह चुका सिद्धू मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब जीत चुका है। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि उसे प्रसिद्धि 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।