फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काैन है जसबीर सिंह: ज्योति के साथ पाकिस्तान में घूमा, हर वीडियो पर लाखों लाइक्स; गांव के लोग क्या बोले

Wed, 04 Jun 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से देश में जासूसी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब और हरियाणा से कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जसबीर सिंह - फोटो : https://www.youtube.com/@JaanMahalvideo
जासूसी के आरोप में पकड़े गए गांव महलां निवासी जसबीर सिंह के यूट्यूब चैनल जान महल के एक मिलियन सबस्क्राइबर हैं। उसके हर वीडियो पर लाखों लाइक्स आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जसबीर सिंह का घर - फोटो : संवाद
उसके ज्यादातर वीडियो खाने पीने और बच्चे के साथ हैं। हालांकि चैनल पर पाकिस्तान सर्च करने पर उसका एक वीडियो आता है जिसमें वह ज्योति मल्होत्रा के साथ दिख रहा है। ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान भी जसबीर का नाम सामने आया था। दोनों तीन-तीन बार पाकिस्तान जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Horror Killing: बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने दी दर्दनाक माैत... पुलिस को खुद जाकर बता दी पूरी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
ज्योति मल्होत्रा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी जसबीर भी पीआईओ दानिश के संपर्क में था। इसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अफसरों के भी नंबर मिले हैं। ये नंबर उसने अलग-अलग नामों से सेव किए हुए थे। जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था 

4 of 5
जसबीर सिंह का घर - फोटो : संवाद
जसबीर सिंह का गांव में एक साल से घर बन रहा है। इसी घर में जसबीर सिंह अपनी पत्नी तथा अपने बच्चे के साथ रहता है। अब इस घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरपंच इन्द्रजीत सिंह - फोटो : संवाद
वहीं इस गांव के सरपंच इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जसबीर सिंह काफी अच्छा इंसान है। उसका किसी के साथ कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। वह ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे जसबीर सिंह पर कोई गलत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें