सियासत के गलियारों में खास मुकाम रखने वाले लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंघेवाला में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की घटना ने सभी का दिल दहला दिया है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला इमारत पल भर में ही ताश के पत्तों से बने महल की तरह धराशाही हो गई।