फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insta Influencer Murder: काैन है कमल काैर भाभी, जिसकी बठिंडा में मिली लाश; आखिरी पोस्ट का क्या है रहस्य

Thu, 12 Jun 2025 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लुधियाना की रहने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक फालोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थी।
विज्ञापन
1 of 5
कंचन कुमारी - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी की हत्या हो गई है। कंचन कुमारी का शव बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था। उसके तीन लाख 76 हजार फाॅलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
कंचन कुमारी लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी। वह नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।  

यह भी पढ़ें: कनाडा में हिंदू व्यापारी की हत्या: कार्यालय में मारी गई गोली, प्रमुख व्यवसायियों में शामिल थे सतविंदर शर्मा
विज्ञापन

3 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई। अधिकारियों को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और फिर शव कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है। 

4 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
कंचन कुमारी अपनी उत्तेजक तस्वीरों और वीडियो के लिए फेमस थी। उसकी माैत की खबर से उसके फाॅलोअर्स में निराशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल काैर - फोटो : फाइल
कंचन कुमारी ने इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी। इसमें उसने लिखा-कोई भावना नहीं, कोई प्यार नहीं, कोई बकवास नहीं। जो बचा है वह सिर्फ शक, शक और शक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें