फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spy Jyoti and Jasbir: दिल्ली में पाक अफसरों से मिले थे ज्योति मल्होत्रा और जसबीर; नासिर का वीडियो में कबूलनामा

Mon, 09 Jun 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब और हरियाणा में फैले पाकिस्तान-आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों का दावा है कि जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर उर्फ जान महल से उसकी मुलाकात नहीं हुई। पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों ने पंजाब डीजीपी को पैगाम भी दिया है।
विज्ञापन
1 of 9
Spy Jyoti and Jasbir - फोटो : अमर उजाला
जासूस जसबीर सिंह के पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा हुआ है। भारत में पंजाब और हरियाणा में फैले पाकिस्तान-आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के जासूस जसबीर सिंह के तीन दिन के रिमांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जासूस जसबीर सिंह से एसएसओसी की पूछताछ में जालंधर में एक युवती से उसका कनेक्शन सामने आया है।

अब एसएसओसी इस एंगल में भी जांच कर रही है, हो सकता है जालंधर की यह युवती जासूस जसबीर सिंह के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो, एसएसओसी ने जालंधर की इस युवती को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। एसएसओसी ने शनिवार को जासूस जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष एसएसओसी ने जासूस जसबीर सिंह के एक लैपटॉप, मोबाइल में बरामद हुए 150 पाकिस्तानी कॉन्टैक्ट और जालंधर में युवती से सामने आए कनेक्शन में पूछताछ और जांच का हवाला देते हुए दो दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 9
Spy Jasbir - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर है नासिर ढिल्लों
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि जासूस जसबीर सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर एहसान उर रहिम उर्फ दानिश के जरिए मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों के संपर्क में आए थे। नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर रह चुका है। अब वह एक नामचीन पाकिस्तानी यूट्यूबर है, जो भारत से पाकिस्तान आने वाले यूट्यूबर और ब्लॉगर को पाकिस्तान घुमाने के बहाने उन्हें आईएसआई एजेंटों और आर्मी के अधिकारियों से मुलाकात कराता था। 
विज्ञापन

3 of 9
Spy Jasbir - फोटो : अमर उजाला
एसएसओसी की जांच में सामने आया है कि जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह अपने पाकिस्तान दौरे पर 10 दिनों तक लाहौर में नासिर ढिल्लों के साथ थे। नासिर ढिल्लों के पेज पर कई पंजाबी सिंगरों और अभिनेताओं के साथ फोटो सामने आए हैं।

 

4 of 9
ज्योति मल्होत्रा के साथ जसबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों का पंजाब डीजीपी को पैगाम
उधर, पंजाब के रूपनगर के गांव माहलां के पाकिस्तानी जासूस जसबीर सिंह उर्फ जान महल और हरियाणा की जासूस ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों का 29 मिनट 9 सेकंड का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

5 of 9
यूट्यबर जसबीर - फोटो : यूट्यूब
पंजाब पुलिस की जांच में घोषित पाकिस्तानी-आईएसआई एजेंट व यूट्यूबर नासिर ढिल्लों ने इस वीडियो में जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह से किसी भी मुलाकात से इन्कार किया है। इस वीडियो के जरिये नासिर ढिल्लों ने डीजीपी गौरव यादव को पैगाम भेजा है कि वह कोई जासूस नहीं है, चाहें तो वह भारतीय एजेंसियों व पाकिस्तान दूतावास के हस्तक्षेप के जरिये उसके दोनों मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
यूट्यबर जसबीर - फोटो : यूट्यूब
नासिर ने वीडियो में कहा कि वह ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह को व्हाट्सएप चैट और उनके यूट्यूब चैनल के जरिये जनता है। जसबीर सिंह उर्फ जान महल से पहली बार उसकी 13 जनवरी, 2024 को बात हुई थी। उसने 2024 में वैसाखी पर पाकिस्तान आने की बात कही थी। इसके लिए नासिर ढिल्लों ने जासूस जसबीर सिंह को करतारपुर काॅरिडाेर आने के लिए जत्थे में शरीक होने की सलाह दी थी। नासिर ने कहा कि जत्थे में शामिल होने और पाकिस्तान आने के लिए उसने पाकिस्तान दूतावास में अपने कॉन्टैक्ट साझा किए थे।
 
विज्ञापन

7 of 9
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
नासिर का कहना, दानिश पाक अंबेस्डर का पीए
डीजीपी गौरव यादव का नाम लेते हुए नासिर ढिल्लों ने अपने इस वीडियो में कहा कि पंजाब पुलिस जिस एहसान उर रहीम उर्फ दानिश को पाकिस्तानी एजेंट बता रही है, वह पाक अंबेस्डर का पीए है। नासिर ने कहा कि वह पाक अंबेस्डर के संपर्क के जरिये दानिश को जानता है। दोनों देश के बीच बंटवारे के बाद जो लोग भारत से पाकिस्तान अपने गांव व घर को देखने आने के लिए प्रयास करते थे, वह दानिश के जरिये केवल उन लोगों की पाकिस्तान में मदद करता था। दानिश से केवल उसकी बात वीजा मदद के लिए होती थी।

 

8 of 9
Jyoti Malhotra - फोटो : अमर उजाला
नासिर ने कबूला, ज्योति मल्होत्रा और जसबीर दिल्ली में पाक अफसरों से मिले
नासिर ढिल्लों ने वीडियो में यह कबूल किया है कि दिल्ली में हुए पाकिस्तान नेशनल डे पर जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह से कई पाक अफसरों ने मुलाकात की थी। हर साल दिल्ली में यह कार्यक्रम होता है, जिसमें पाकिस्तान दूतावास व अधिकारियों के अलावा भारत सरकार व कई नामचीन हस्तियां शामिल होती हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
वीडियो में नासिर ने दिल्ली के मौजूदा कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए कहा कि वह एक केवल यूट्यूबर है, उसका पाकिस्तान इंटेलिजेंस, आर्मी या आईएसआई के साथ कोई लिंक नहीं है। वह ज्योति मल्होत्रा को भी यूट्यूब चैनल व व्हाट्सएप चैट के जरिये जानता है, उसने यह बात भी कबूल की कि उसने ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट भी किया था।

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट के पॉडकास्ट में वर्चुअली जुड़ी थी ज्योति: वीडियो हो रहा वायरल, कहा- पाक की मिट्टी मुझे खींचती है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें