फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी इनफ्लुएंसर का मर्डर: मनजीत के गर्भ में पल रहे बच्चे और चरित्र पर था शक; कातिल का चौंकाने वाला कबूलनामा

Wed, 09 Sep 2026 07:31 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाबी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 3 और 4 जुलाई की रात आरोपियों ने इनफ्लुएंसर मनजीत कौर के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में अगवा कर जंगल में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 26 अगस्त को इलाज के दौरान मनजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
Punjabi Influencer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनजीत कौर का अपहरण कर हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कपूरथला के रहने वाले आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपों ने मनजीत के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर उसकी हत्या की, आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि मनजीत कौर यह कहती थी कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसका है और शादी के लिए दबाव बना रही थी। जबकि आरोपी को मनजीत के चरित्र पर शक था और वह लगातार बच्चा किसी और का होने की बात कहता था। 

इसी को लेकर उन दोनों के बीच कई बार तीखी नोंक-झोक और मारपीट तक हुई। इसके बाद आरोपी ने पूरी प्लानिंग के तहत मनजीत कौर का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉमन फ्रेंड के जरिए मनजीत को बुलाया था मिलने
सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी ने दोनों के कॉमन फ्रेंड शुभी के जरिए मनजीत को फोन कर मिलने के लिए सेक्टर 34 में बुलवाया था । जहां आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मनजीत का अपहरण कर उसे खरड़ ले गया,जहां उसके साथ मारपीट करने के बाद शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला
मृतका की मां ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि  शुभी और पिंदा ने कॉल कर उनकी बेटी को सेक्टर-34 में बुलाया था। इसके बाद 3 और 4 जुलाई की रात दोनों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां उसे सतूत के पेड़ से बांधकर आग लगा दी। 
 

4 of 6
पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकायकर्ता मां के अनुसार, आग लगाने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान बेटी  का एक जानकार वहां अचानक पहुंचा और कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे मोरिंडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां उसकी मौत हो गई,  आरोप है कि घटना के बाद से खरड़ पुलिस ने न तो हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और ने इंफ्लूएंसर के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो महीने तक गंभीर हालत में रहने के बाद 26 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसकी मां के बयान पर तुरंत अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें