फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की इंस्टा क्वीन: दो लाख की घड़ी, 85 हजार का चश्मा.... कुछ ऐसे थे काली कमाई के ठाठ

Fri, 04 Apr 2025 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस की महिला कर्मी अमनदीप काैर के पास थार, वरना और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उसकी बठिंडा में करोड़ों रुपये की आलीशान कोठी भी है।
विज्ञापन
1 of 5
तस्करी की आरोपी कांस्टेबल - फोटो : संवाद
पंजाब पुलिस की कर्मचारी अमनदीप कौर 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई थी। इसके बाद से उससे जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। वीरवार को चंडीगढ़ से आई एक विशेष टीम ने थाना कैनाल के अंदर पुलिस रिमांड के दौरान दो घंटे से अधिक समय तक अमनदीप काैर से पूछताछ की। आरोपी महिला पुलिस कर्मी ने इस पूछताछ में कई बडे़ एवं अहम खुलासे किए हैं। वहीं आरोपी कर्मचारी के किस आईपीएस अफसर के साथ संबंध है, टीम इसकी भी गहराई से जांच कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
हालांकि इस बारे में किसी भी बड़े पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ से आई विशेष टीम ने आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान उसकी जायदाद एवं पूरे सामान की लिस्ट तैयार की है। 

यह भी पढ़ें: चिट्टे की शौकीन महिला मुलाजिम: ड्रग्स के साथ महिला पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नशा लेकर थार में घूम रही थी

हेरोइन समेत पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया। जिसके बाद उसे तुरंत थाना कैनाल में ले जाया गया। जहां पर थोड़ी ही देर बाद चंडीगढ़ से पुलिस के एक विंग की विशेष टीम पूछताछ करने पहुंच गई। विशेष टीम ने आरोपी महिला को थाने के एक कमरे में ले जाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : Instagram
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने अपने भाई, जीजा और खुद के नाम पर महंगे प्लाट जिले में खरीदे हैं। उसने अपनी पहले वाली थार गाड़ी को एक पुलिस कर्मी के दामाद को ही बेचा है। इसके बादा उसने नई थार खरीदी। उसने अपने जीजा को एक बुलेट खरीदकर गिफ्ट की थी। 

4 of 5
आरोपी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद/इंस्टा
आरोपी के पास सोने के काफी गहने हैं। एक सप्ताह पहले ही उसने कान के सोने के जेवर खरीदे थे। उसके पास करीब दो लाख की कीमत वाली एक कीमती घड़ी और 85 हजार रुपये का चश्मा है, जिसको बांधकर एवं पहनकर वो इंस्टाग्राम के लिए रील बनाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला पुलिस कर्मी की थार। - फोटो : संवाद
सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान उन दो प्लाट का खुलासा किया है, जो उसने बिना किसी मंजूरी के खरीद किए थे। इनमें से एक प्लाट की कीमत पचास लाख से अधिक की है। सूत्रों ने बताया कि जिस कोठी में आरोपी महिला रह रही थी, उसमें सबसे महंगा फर्नीचर खरीद करके लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें