फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार, प्रपोज और शूटआउट: लॉ कॉलेज में 3 सेकंड में कत्ल और आत्महत्या; तरनतारन हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

Tue, 10 Feb 2026 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्री खडूर साहिब

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र ने अपनी सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी। तीन सेकंड के भीतर हत्या और आत्महत्या से तरनतारन के लॉ कॉलेज में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
Tarn Taran Murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के जिला तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी सहपाठी संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को विचलित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 10
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का एक वीडियो वायरल
मृतका संदीप कौर लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी और आरोपी छात्र भी इसी कॉलेज में पढ़ता था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक प्रिंसराज क्लास में आता है और बिल्कुल करीब से लड़की के माथे में गोली मार देता है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
मृतक छात्रा संदीप कौर और आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या'
उसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लेता है। वहां मौजूद छात्रों में यह देख अफरातफरी मच जाती है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल जांच के लिए कॉलेज को सील कर दिया गया है। 

 

4 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था'
आखिर आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। ऐसी जानकारी है कि युवक प्रिंसराज ने छात्रा संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था। लड़की के मना करने पर वह नाराज हो गया और सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रिंसराज बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा और संदीप कौर को नजदीक से गोली मार दी।

 
विज्ञापन

5 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था'
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

 
विज्ञापन

6 of 10
संदीप कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जज बनना चाहती थी संदीप
संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लाॅ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। 

 
विज्ञापन

7 of 10
इसी पिस्टल से मारी थी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को भी उसने संदीप को फोन पर प्रपोज किया था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की चोट लगी है लेकिन कॉलेज आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी।
 

8 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरवालों ने कॉलेज प्रबंधन पर उठाए सवाल
माई भागो लॉ कॉलेज में सिरफिरा आशिक पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा, यह सवाल संदीप कौर के घरवालों ने उठाया है। मां हरजिंदर कौर, बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि जब घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें 15 मिनट तक गेट बंद करके बाहर रखा गया। उधर, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।
 

9 of 10
क्लासरूम में पड़ी पिस्टल और संदीप कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
घर से बैग में पिस्टल लेकर आया था प्रिंसराज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रिंसराज के पिता सेना में कार्यरत हैं। प्रिंसराज घर से बैग में पिस्टल लेकर आया था। प्रिंसराज ने जिस पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया वह उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल है।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटना का सीसीटीवी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
जानकारी के अनुसार प्रिंसिराज के पिता हाल ही में छुट्टी काटकर जम्मू स्थित हेडक्वार्टर में लौट गए थे लेकिन उनकी पिस्तौल घर में ही थी। जैसे ही लड़की ने फ्रेंडशिप से इनकार किया तो प्रिंसराज ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। घर से बैग में पिस्तौल रखकर कॉलेज पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें