कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी
- फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
लुधियाना में मां के साथ रहती थी कमल कौर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी लुधियाना में अपनी मां के साथ रहती थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव आकर परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी। 9 जून को उसने आखिरी पोस्ट डाली थी। अपनी एक फोटो के साथ लिखा था, नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक। इसके बाद वह पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।