फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Kaur Bhabhi Murder: 'नो लव-नो इमोशन, शक, शक...'; मौत से पहले डाली थी ये आखिरी पोस्ट, फिर मिला शव

Fri, 13 Jun 2025 08:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

कमल कौर इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
1 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी लुधियाना में अपनी मां के साथ रहती थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव आकर परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी। 9 जून को उसने आखिरी पोस्ट डाली थी। अपनी एक फोटो के साथ लिखा था, नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक। इसके बाद वह पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
यह था मामला
गुरुवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी का शव लुधियाना के एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार यह हत्या का मामला है। शव की हालत देखकर लग रहा है कि करीब हत्या दो दिन पहले की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बठिंडा में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कमल कौर की हत्या किसने और क्यों की है। 
विज्ञापन

3 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है जिसमें 10 जून की सुबह 5:33 बजे एक कार अस्पताल की पार्किंग में आती दिख रही है। एक सिख युवक कार को पार्क कर वहां से चला जाता है। इसी कार की पिछली सीट से कमल कौर का शव बरामद किया गया है। कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थी।

4 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
वह इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को जान से मारने की धमकी दी थीं। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

5 of 7
मल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार की पिछली सीट से शव बरामद किया गया है। उसके पास से एक पर्स और बैग भी मिला है। जानकारी के अनसुार वह 9 जून को घर से अपनी मां को यह कहकर निकली थी कि वह बठिंडा एक प्रमोशनल इवेंट में जा रही है। इसके बाद उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। 
विज्ञापन

6 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमें बनाई हैं, जो यह जांच करेंगी कि हत्या के पीछे की वजह क्या है। कमल कौर की मौत की खबर सुनकर मां एवं भाई-बहन बठिंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi
आतंकी डल्ला ने दी थी धमकी
7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहे हैं। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।

संबंधित वीडियो- 


यह भी पढ़ें- Kamal Kaur Bhabhi Murder: इंस्टा इन्फ्लुएंसर मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हत्या की वजह भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें