मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
एनआईए समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस और एनआईए ने संयुक्त रूप से जांच तेज कर दी है। आतंकी संगठनों, गैंगस्टर नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हमला सुनियोजित हो सकता है जिसके पीछे बड़े नेटवर्क की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा रहा। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।