फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर मुठभेड़: पहली बार मूसेवाला के पिता ने की पुलिस की तारीफ, बोले- अच्छा काम किया, मगर ये नसीहत भी दे डाली

Thu, 21 Jul 2022 09:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों गैंगस्टरों की पहचान करने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है लेकिन यह शुरुआत है। पुलिस को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। दो हत्यारों की मौत से उनका बेटा तो वापस नहीं आ सकेगा। मगर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए। उधर, गैंगस्टर रूपा के पिता बलविंदर सिंह भी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को भकना में पुलिस के हाथों मारे गए दोनों गैंगस्टर मनु और रूपा के शव बुधवार देर रात ही सिविल अस्पताल भेजे गए थे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम शुरू करने से पहले शवों की पहचान के लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता और गैंगस्टर रूपा के पिता को भी बुलाया गया। मूसेवाला की हत्या के समय थार में मौजूद रहे सिद्धू के दोनों साथियों को भी पहचान के लिए बुलाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मूसा गांव में लगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी से पहचान कराने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेरे बेटे के साथियों से भी हत्यारों की शिनाख्त कराई है। इस मामले में एफआईआर बलकौर सिंह के बयान पर ही दर्ज हुई थी। सिविल अस्पताल आने से पहले उन्होंने थाना घरिंडा में भी पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने मुठभेड़ में घायल तीन पुलिस कर्मचारियों और एक मीडियाकर्मी का भी हालचाल जाना।

4 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : एएनआई
गैंगस्टर रूपा का शव लेने पहुंचे पिता बलविंदर सिंह
मुठभेड़ के बाद बेटे रूपा का शव न लेने का दावा करने वाले पिता बलविंदर सिंह भी गुरुवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे की पहचान की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। बलविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भावुक गायक के पिता। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
रूपा का शव लेने नहीं आना चाहते थे लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों के दबाव के आगे झुकना पड़ा। अब यह फैसला लिया गया है कि परिवार रूपा का अंतिम संस्कार करेगा। हालांकि रूपा की मां ने शव की शिनाख्त से मना कर दिया। इससे पहले बलविंदर के बयान थाना रामबाग में दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें