फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश: बहू ही है कातिल? सड़े-गले थे शव; वीडियो में देखें खूनी को भागते हुए

Sun, 18 Oct 2026 09:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर

सार

गौरव की शादी करीब ढाई साल पहले दूसरे राज्य की रहने वाली युवती से हुई थी। आशंका है कि मां-बेटे पर किसी भारी या धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हत्या के कारणों और वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
कैमरे में कैद हुई बहू - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अमृतसर स्थित राम नगर कॉलोनी में बंद मकान से मां और बेटे के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जांच की तो दो शव बरामद हुए। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इलाके में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
मां 70 तो बेटे की उम्र थी 35 वर्ष
मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रितु और उनके 35 वर्षीय बेटे गौरव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शवों की स्थिति देखकर आशंका है कि घटना कई दिन पुरानी हो सकती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गौरव की पत्नी पर संदेह जताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल पहले हुई थी गौरव की शादी
अधिकारियों के मुताबिक, गौरव की शादी करीब ढाई साल पहले दूसरे राज्य की रहने वाली युवती से हुई थी। आशंका है कि मां-बेटे पर किसी भारी या धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हत्या के कारणों और वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें