फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

Wed, 03 Sep 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट और क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने हुए।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

2 of 14
वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन बोल्ट और युवराज की टीम के बीच होने वाले सात-सात खिलाड़ियों वाली इस प्रदर्शनी मैच में हरभजन सिंह और जहीर खान भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

3 of 14
बंगलूरू के प्रसिद्ध चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार-चार ओवर के इस मैच में बोल्ट की टीम में हरभजन और उनके बचपन के दोस्त तथा निजी सहायक नुजेंट वाल्कर जूनियर थे तो युवराज की टीम में जहीर खान। इसके अलावा दोनों टीम का विकेटकीपर विशेषज्ञ खिलाड़ी को बनाया गया था। बाकी खिलाड़ियों का चयन सोशल साइट्स के जरिये किया गया।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

4 of 14
अपने तरह से इस दिलचस्प मैच में एक अनोखा नियम यह भी ‌था कि जितने बार खिलाड़ी आउट होंगे टीम का स्कोर चार रन के हिसाब से कम कर दिया जाएंगे। बोल्ट का क्रिकेट के मैदान पर कोई खास अनुभव नहीं है।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

5 of 14
ट्रैक एंड फील्ड के बेताज बादशाह उसेन बोल्ट ने क्रिकेट के मैदान पर भी अपना जलवा दिखाया। और युवराज की टीम के खिलाफ मैच में 5 छक्के भी जड़े, जिसमें लगातार गेंदों पर 2 छक्के भी जमाए। उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

6 of 14
पहली बार भारत के दौरे पर आए उसेन बोल्‍ट ने स्टेडियम में मौजूद 5 हजार दर्शकों की मौजूदगी में अपना जमकर जलवा बिखेरा। बोल्ट की टीम ने युवी की टीम को हराया। बोल्ट ने युवराज की गेंद पर भी 2 छक्के जमाए थे।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

7 of 14
युवराज की टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बनाए। जिसमें युवी ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि आदित्य तारे ने 29 रन बनाए। जवाब में बोल्ट की टीम ने 4 ओवर में 61 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बोल्ट की जर्सी का नंबर 9.58 लिखा हुआ था।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

8 of 14
मैच के दौरान युवराज सिंह और बोल्ट ने काफी मस्ती भी की। क्रिकेट के मैदान पर हारने के बाद युवराज ने रेस में उसेन बोल्ड को पछाड़ा।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

9 of 14
जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर फर्राटा के वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। बोल्ट ने 100 मीटर की रेस 9.58 सेकंड में पूरी की जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बोल्ट के अनुसार उनके बनाए रिकॉर्ड टूटने के लिए नहीं बने हैं।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

10 of 14
बोल्ट ने कहा कि क्रिकेट का उन्हें काफी जुनून है लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्रिकेट के मुकाबले धावक बनने का क्यों तय किया को उन्होंने कहा कि इसका कारण मेरे पिता हैं।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

11 of 14
उन्होंने कहा, "मेरे पिता भी क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं लेकिन जब मैंने 12वीं क्लास में पहुंचा तो मेरे सामने क्रिकेट और एथलेटिक्स दो विकल्प थे। मेरे पिता ने कहा कि जमैका में जिस तरह का सिस्टम है, उसमें एथलेटिक्स चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि तुम एक एथलेटिक्स की तरह तेज भाग सकते हो लेकिन नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है।"

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

12 of 14
जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने कहा कि उनके बनाए रिकॉर्ड टूटने के लिए नहीं बना है। एक क्रिकेट प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेने के लिए यहां आए बोल्ट ने मंगलवार को संभावित प्रतिस्पर्धा से जुड़े सवाल का हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड प्रतिद्वंद्वियों की पहुंच से काफी दूर है।

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

13 of 14
मैच के दौरान युवराज सिंह और बोल्ट ने काफी मस्ती भी की। क्रिकेट के मैदान पर हारने के बाद युवराज ने 100 मीटर की प्रदर्शनी रेस में उसेन बोल्ड को पछाड़ा।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!

14 of 14
उसेन बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर फर्राटा के वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। बोल्ट ने 100 मीटर की रेस 9.58 सेकंड में पूरी की जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बोल्ट के अनुसार उनके बनाए रिकॉर्ड टूटने के लिए नहीं बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें