फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

विज्ञापन
1 of 7
काफी समय के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक पूरी क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। अफ्रीकी टीम इस महीने के अंत में भारत के लिए अपना दौरा शुरू करने वाली है। दौरे की शुरुआत टी-20 क्रिकेट से होगी। इससे पहले अफ्रीकी टीम भारत की ए टीम से एक अभ्यास मैच भी खेलेगी।
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

2 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले एकमात्र टी- 20 अभ्यास मुकाबले के लिए संदीप पाटिल की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भारत-ए टीम में तरजीह दी है।
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

3 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह अभ्यास मुकाबला 29 सितंबर को पालम के एयरफोर्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए चयन समिति ने कप्‍तान मनदीप सिंह को नियुक्त किया है। मनदीप आईपीएल में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से खेलते हैं। 12 सदस्यीय टीम में अधिकांश खिलाड़ी भारत-ए के लिए खेल चुके हैं।

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

4 of 7
दूसरी ओर, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के बाएं हाथ के स्पिनर युजवेंद्र चहल (फोटो), चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पवन नेगी और पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या टीम में नए चेहरे होंगे।
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

5 of 7
टीम में शामिल खिलाड़ियों की औसत उम्र लगभग 25 वर्ष है। टीम में सबसे अनुभवी किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह हैं जिनकी उम्र 27 वर्ष है। सबसे युवा केकेआर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव हैं। यादव मूल रूप से कानपूर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

6 of 7
हालांकि टीम चयन पर सवाल भी उठने लगे हैं। ऑलराउंडर मनन वोहरा का चयन हैरान कर देने वाला है, उनका पिछले घरेलू सत्र में और आईपीएल में कोई प्रभावी प्रदर्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान

7 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मुकाबले के लिए घोषित भारत-ए टीम- मयंक अग्रवाल, मनन वोहरा, मनीष पांडे, मनदीप सिंह (कप्‍तान), सूर्याकुमार यादव, संजू सैमसन (फोटो), हारदिक पांड्या, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें