फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

विज्ञापन
1 of 9
ऐसा लगता है कि अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के लिए यह समय अच्छा नहीं चल रहा है। शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरना विपक्षी खिलाड़ियों से उलझने के कारण एक मैच का बैन ही लगा दिया गया। अब उन्हें टीम से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने चयनकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं किया और न ही उनके मैसेज का जवाब ही दिया।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

2 of 9
श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने खत्म हुई टेस्ट सीरीज अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की थी। साथ ही टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले भारत के चौथे तेज गेंदबाज हैं। टीम इंडिया के इस सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवर के सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया था ऐसे में वह खाली थे लेकिन टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर ही कर दिया।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

3 of 9
अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसा नहीं है कि इशांत को उनके खराब व्यवहार के चलते यह सजा दी गई है, लेकिन इस गेंदबाज ने चयन समिति के चेयरमैन विनय लांबा का न तो फोन उठाया और न ही उनके मैसेज का जवाब दिया।

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

4 of 9
चयन समिति सिर्फ यही जानना चाहती थी कि बीसीसीआई की ओर से उन्हें आगामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में अक्तूबर में शुरू हो रहे रणजी सत्र के लिए वह टीम के लिए उपलब्ध हैं या नहीं, लेकिन इशांत ने इस पर कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा। नतीजन उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

5 of 9
चयन समिति ने एक और हैरानी भरा फैसला लेते हुए दिल्ली के वरिष्ठ ऑलराउंडर और पू्र्व कप्तान रजत भाटिया (फोटो) को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि टीम की कमान गौतम गंभीर को सौंपी गई है। उनके सहायक उन्मुक्त चंद होंगे।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

6 of 9
चयनकर्ता विनय लांबा का कहना है कि वह सिर्फ इशांत शर्मा की उपलब्धता जानना चाह रहे थे। जब उन्हें इस बारे में मालूम ही नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं तो फिर उन्हें कैसे चुना जा सकता है? हालांकि लांबा ने यह भी कहा है कि अगर वह आगे खेलने को राजी होते हैं तो उनका कद देखते हुए उन्हें टीम में चुना जा सकता है।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

7 of 9
इशांत शर्मा को पहुंच से बाहर होने के कारण टीम से निकाले जाने की घटना के बाद दिल्ली टीम प्रबंधन को शर्मसार होना पड़ा। चयनकर्ताओं ने आज उन्हें टीम में तुरंत शामिल कर लिया। हालांकि वह रणजी टूर्नामेंट में टीम के दूसरे मैच में खेल सकेंगे। प्रबंधन का कहना है कि इशांत ने दूसरे मैच से अपनी उपलब्धता बता दी है।

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

8 of 9
टीम में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी शामिल नहीं किया गया है, लेकिन आशीष ने पहले ही कह दिया था कि वह चार दिनों के मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हैरानी भरा निर्णय रजत भाटिया के लिए रहा। सूत्र बताते हैं कि पिछले सत्र में तीन सौ से अधिक रन और 12 विकेट लेने वाले भाटिया को कप्तान गंभीर के चलते बाहर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन

इशांत को फिर झटका, फोन नहीं उठाया तो टीम से कर दिया बाहर

9 of 9
गौतम गंभीर ने बैठक में कहा कि भाटिया उनकी योजनाओं में फिट नहीं बैठते हैं। अगर उन्हें चुना जाता है तो उन्हें प्रथम एकादश में खिलाना संभव नहीं होगा। ऐसे में सीनियर खिलाड़ी का बेंच पर बैठना अच्छा नहीं लगेगा। इसके बाद ही भाटिया की छुट्टी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें