आईपीएल-8 के बाद अब फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो गए हैं। भारत जहां अपना टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ 10 जून से खेलेगा वहीं कुछ टीमों ने टेस्ट मैच खेलना शुरू भी कर दिया है। ऐसे ही एक टेस्ट मैच में एक अनोखा या यो कहें कि सबसे खराब रिकॉर्ड बन गया। बल्लेबाजों ने 50 साल पुराने खराब रिकॉर्ड को और खराब कर दिया।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
2 of 9
रोसोउ (वेस्टइंडीज) में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम रहे। पहली पारी में असफलता के बाद टीम दूसरी पारी में भी जब संघर्ष कर रही थी तो उसके शीर्ष क्रम के साथ-साथ पुछल्ले बल्लेबाज भी साथ नहीं दे सके। 11 में से 6 बल्लेबाजों में से कोई भी 5 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। 6 बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के लिए सिर्फ 11 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
3 of 9
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के धमाल के आगे विंडीज टीम की हालत बेहद खराब थी। कैरेबियाई टीम के लिए 9, 10 और 11 नंबर के बल्लेबाज सिर्फ एक रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से पुछल्ले बल्लेबाजों का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 50 साल पहले 1955 में जमैका में निम्न क्रम के 3 विंडीज बल्लेबाजों ने 2 रन बनाने का खराब रिकॉर्ड बनाया था।
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
4 of 9
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स जिन्होंने 35 साल से ज्यादा की उम्र में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की, उन्होंने अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक ठोंककर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया। वह उम्र के इस पड़ाव पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
5 of 9
एडम वोग्स ने इस मैच की पहली पारी में नाबाद 130 रन बनाए थे जिससे टीम संकट से बाहर निकल गई। उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा उम्र में अपने पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बनने वाले क्रिकेटर भी बन गए।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
6 of 9
एडम वोग्स ऑस्ट्रेलिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो विदेशी धरती पर अपने पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बन गए। वोग्स ने रोसोउ में विंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। जबकि माइकल क्लार्क (2004, बंगलुरू), स्टुअर्ट क्लार्क (2006, केपटाउन), जेसन क्रेजा (2008, नागपुर) और पैट कमिंस (2011, जोहांसबर्ग) भी यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
7 of 9
ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच महज 3 दिनों में जीतकर सीरीज पर 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कंगारू टीम ने यह मैच 9 विकेट के अंतर से जीता है। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियाई टीम को 10 बार 9 या 10 विकेट के अंतर से हराया है और इसमें भी 7 बार विंडीज की धरती पर जीत हासिल की है।
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
8 of 9
मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में 42 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी की गई है। उसके तेज गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कैरेबियाई धरती पर टीम के लिए संयुक्त रूप से 16 विकेट झटके। हालांकि 1973 में गुयाना में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने 19 विकेट निकाले थे जो उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
9 of 9
वेस्टइंडीज के लिए अच्छी बात यह रही कि टीम के फिरकी गेंदबाज देवेंद्र बिशु ने इस मैच में अपने करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी कर डाली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 80 रन देकर छह विकेट झटके। बिशु विंडीज के केवल दूसरे ऐसे लेग स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं।