फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

विज्ञापन
1 of 6
वीरेंद्र सहवाग आज (3 दिसंबर) जब फिरोजशाह कोटला के मैदान पर आए तो उनके लिए यह बेहद खास पल था क्योंकि वह इस बार मैदान पर कोई मैच खेलने नहीं। बीसीसीआई उन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित करने वाली थी और वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार होकर आए। उनके साथ मां और पत्नी आरती के अलावा दोनों छोटे बेटे भी साथ में थे।
विज्ञापन

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

2 of 6
बीसीसीआई ने हालांकि उनको एक बड़े क्रिकेटर जैसा सम्मान नहीं दिया लेकिन जेंटलमैन क्रिकेटर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर से सम्मान के रूप में ट्रॉफी हासिल करने के बाद वह चुपचाप स्टेडियम में बैठकर मैच का मजा लेने लगे।
विज्ञापन

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

3 of 6
मैच के दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन के कुछ पल को लेकर बात भी किया। टेस्ट मैच में दो बार तिहरा शतक लगाने वाले 'नजफगढ़ के सुल्तान' ने खुलासा किया कि उन्होंने एक फेरारी कार की व्यवस्था की है जिसे वो अपने उस बेटे को देंगे जो उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देगा।

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

4 of 6
'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने मैच के दौरान कमेंट्रेटर हर्ष भोगले के साथ बातचीत करते हुए यह बात बताई कि उन्होंने एक फेरारी कार की व्यवस्था कर रखी है जो उनके उस बेटे के लिए है जो क्रिकेट के मैदान पर उनके 319 रनों की पारी का रिकॉर्ड तोड़ देगा।
विज्ञापन

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

5 of 6
उन्होंने बताया कि वे यह रिकॉर्ड क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट में तोड़ सकते हैं। साथ ही इसे किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के बजाए किसी भी स्तर के मैच में तोड़ने पर भी फेरारी कार इनाम के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार

6 of 6
साथ ही उन्होंने ब्रायन लारा के 400 रनों की खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत टेस्ट पारी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि जब वह अगले दिन 309 रन से आगे खेलना शुरू किया तो उनके दिमाग में इस रिकॉर्ड को तोड़ने की बात थी लेकिन वह 10 रन और जोड़कर 319 रन पर आउट हो गए। उनके पास उस दिन 400 रन बनाने का मौका था लेकिन मौका गंवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें