शेन वाटसन पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान में वो सुर्खियां नहीं बटोर पा रहे थे जिसके लिए वो कभी विख्यात रहे हैं। भारत के खिलाफ सिडनी में तीसरे टी-20 में उन्हें टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। और बतौर कप्तान उन्होंने न सिर्फ धमाकेदार पारी खेल डाली बल्कि शतक भी ठोंक दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली का 'अधूरा काम' वाटसन ने कर दिखाया
2 of 6
कंगारू ऑलराउंडर शेन वाटसन ने इस मैच में पारी की शुरुआत करते हुए टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए शतक जमा दिया। उन्होंने महज 31 गेंदों में फिफ्टी और फिर 60 गेंदों में शतक ठोंक दी। वह बतौर कप्तान शतक ठोंकने वाले तीसरे कप्तान भी बन गए। साथ ही जो काम लगातार 3 फिफ्टी के साथ 'मैन ऑफ द सीरीज' बने विराट कोहली इस सीरीज में नहीं कर सके उसे वाटसन ने कर दिखाया।
विज्ञापन
'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली का 'अधूरा काम' वाटसन ने कर दिखाया
3 of 6
विराट कोहली ने इस सीरीज के पहले मैच (एडिलेड) में नाबाद 90 रनों की पारी खेली लेकिन अविजित होने के बावजूद शतक नहीं लगा सके। जबकि इसी सीरीज के अंतिम मैच में वाटसन ने शतक ठोंक ही दिया। वाटसन साथ ही ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया हो।
'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली का 'अधूरा काम' वाटसन ने कर दिखाया
4 of 6
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शेन वाटसन बतौर कप्तान शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हो गए हैं। साथ ही कप्तान के रूप में उन्होंने टी-20 में सबसे बड़ी पारी भी खेली। उन्होंने इस मैच में अविजित 124 रनों की पारी के लिए 86 गेंदें खेलते हुए 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली का 'अधूरा काम' वाटसन ने कर दिखाया
5 of 6
शेन वाटसन से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान जिन 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं वे हैं दक्षिण अफ्रीका के फैफ डु प्लेसिस और श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने। प्लेसिस ने पिछले साल विंडीज टीम के खिलाफ 119 रनों की पारी खेली थी। जबकि दिलशान ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाए थे।
'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली का 'अधूरा काम' वाटसन ने कर दिखाया
6 of 6
इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (2010 में भारत के खिलाफ) महज 2 रन से अपने-अपने शतक से चूक गए। दोनों ने 98-98 रन बनाए थे।