फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्तान

विज्ञापन
1 of 12
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका में 22 साल का सूखा खत्म किया। 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी। उसके बाद विराट ने यह कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

2 of 12
विराट कोहली का कद इस वक्त टीम इंडिया में एक बार फिर बुलंदियों पर है। लेकिन बात इस बार उनके बल्ले से नहीं कप्तानी की हो रही है। जो कारनामा टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र ‌सिंह धोनी नहीं कर पाए। वह कोहली ने मुमकिन कर दिखाया और वह भी अपनी पहली सीरीज में।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

3 of 12
टीम इंडिया ने 2011 के बाद विदेशी धरती में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को इससे पहले आखिरी जीत हासिल हुई थी।

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

4 of 12
हालांकि कोलंबो टेस्ट के शुरुआती चार दिन मैच में पकड़ होने के बावजूद श्रीलंकाई बल्लेबाजी देखकर मामला भारत के हाथ से फिसलते हुए नजर आ रहा था। ठीक उसी तरह जब पहला मैच टीम इंडिया गाले में हार गई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

5 of 12
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के आखिरी मैच में मैन ऑफ मैच चेतेश्वर पुजारा रहे। सीरीज में पहली बार चांस मिला और उन्होंने अपने बल्ले की हनक दिखाई और बतौर ओपनर पहली पारी में 145 रन बनाए। ऐसा कारनामा करने वाले वह चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

6 of 12
वहीं, सीरीज में मैन ऑफ सीरीज का खिताब टीम इंडिया के फिरकी जादूगर आर अश्विन को मिला। पहली पारी में 10 विकेट के साथ उन्होंने पूरी सीरीज में 21 विकेट झटके। इतना ही नहीं आखिरी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने फिफ्टी भी जमाई।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

7 of 12
आर अश्विन ने सीरीज के तीनों मैचों की छह पारियों में प्रत्येक में 5 या 5 से ज्यादा विकेट लिए। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

8 of 12
इससे पहले कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम हार के कगार पर खड़ी थी। मैथ्यूज ने कुशल परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 135 रन जोड़े। उन्होंने शतक भी जमाया। जबकि कुशल परेरा ने फिफ्टी ठोकी।

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

9 of 12
आखिरी दिन एंजेला मैथ्यूज और कुशल परेरा की बल्लेबाजी के दौरान मैच श्रीलंका के पाले में नजर आने लगा था। टी-ब्रेक से पहले दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

10 of 12
लेकिन अचानक ही आर अश्विन ने कुशल परेरा को आउट कर टीम इं‌डिया की जीत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा दूर कर दिया।

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

11 of 12
टी-ब्रेक के बाद इशांत शर्मा ने शतकवीर एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर टीम इंडिया को जीत के बिल्कुल करीब ला दिया। इस विकेट के साथ ही इशांत ने करियर का 200वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया।
विज्ञापन

विराट कोहली बने टीम इंडिया में धोनी से भी बड़े कप्‍तान

12 of 12
अमित मिश्रा की फिरकी के बाद टीम इंडिया को मिली दसवीं सफलता के साथ ही टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया। टीम इंडिया की यह टेस्ट में 124वीं जीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें