धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच में भारत की हार हुई। मैच के बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच एक अजीब वाकया हुआ।
विज्ञापन
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
2 of 9
हुआ यूं कि जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान जब अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली से उनका एक कैच छूट गया। फिर क्या था कप्तान धोनी गुस्सा हो गए।
विज्ञापन
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
3 of 9
कप्तान धोनी ने कोहली को उस वक्त इशारों ही इशारों में कुछ कहा भी। शायद यही कि कम से कम गेंद को रोक तो लो। हालांकि कैच उतना आसान नहीं था।
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
4 of 9
अगली ही गेंद पर कोहली बाउंड्री के पास दिखाई दिए। धोनी ने वहां सुरेश रैना को लगा दिया। शायद अभी भी कोहली से ज्यादा धोनी के लिए रैना ही भरोसेमंद हैं।
विज्ञापन
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
5 of 9
कप्तान धोनी का गुस्सा भी लाजमी था। एबी बहुत आक्रामक दिख रहे थे। हालांकि फिफ्टी पूरा करते हुए आर अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
6 of 9
इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार ओपनिंग दी। रोहित शर्मा ने शानदार शतक पूरा किया।
विज्ञापन
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
7 of 9
रोहित के अलावा विराट कोहली भी बल्ले से आक्रामक दिखे। दोनों के बीच शतकीय रनों की साझेदारी भी हुई।
कोहली ने छोड़ा कैच तो कप्तान धोनी ने दी उन्हें 'सजा'
8 of 9
विराट कोहली साथी क्रिकेटर रोहित को शतक लगाने के बाद बधाई देते हुए।