फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने एक और जीत के साथ धूम मचा दी। इस बार एक अजेय फाइटर उनका निशाना बने। देखें रोमांचक तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

2 of 7
भारतीय मिडिलवेट मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को प्रो बाक्सिंग में एक और जीत के साथ धूम मचा दी है। विजेंदर सिंह ने प्रो बाक्सिंग में अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के डीन ग्लेन को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर फिर साबित कर दिया कि रिंग में ‘सिंह इज किंग’।
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

3 of 7
डीन गिलेन अपने पिछले दो मुकाबलों में अजेय रहे थे लेकिन भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर ने अजेय फायर फाइटर गिलेन को अपने दमदार मुक्कों से लगभग दो मिनट में ही बेदम कर दिया। तीस वर्षीय विजेंदर से तीन साल बड़े गिलेन पार्टटाइम फायरकर्मी का काम करते हैं।

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

4 of 7
चार राउंड के मुकाबले की अभी शुरुआत ही हुई थी कि विजेंदर के मुक्कों की झड़ी के बीच गिर पड़े गिलेन रेफरी के काउंटिंग के बीच हिम्मत छोड़ बैठे। विजेंदर ने मुकाबले की शुरुआत होते ही लेफ्ट और राइट हुक के बेहतरीन कांबीनेशन के साथ हमला बोला। ढोल की थाप के बीच रिंग में उतरे भारतीय मुक्केबाज ने एक शानदार अपर कट भी लगाया।
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

5 of 7
हालांकि गिलेन ने शुरुआत में कुछ पलटवार किए मगर विजेंदर का एक लेफ्ट हुक इतना जोरदार था कि ग्लेन संतुलित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

6 of 7
भारतीय प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर ने इससे पहले मैनचेस्टर में हुई अपनी पहली फाइट में अनुभवी सोनी व्हाइटिंग को तकनीकी रूप से पंचआउट किया था। विजेंदर की अगली फाइट 19 दिसंबर को होगी प्रतिद्वंद्वी की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें

7 of 7
जीत के बाद विजेंदर ने कहा, "मेरे कैरियर में अब बहुत कुछ बदल गया है। मैं अभी भी सीखने की प्रक्रिया से गुजर रहा हूं। फिलहाल प्रदर्शन भी अच्छा चल रहा है। मैं अपने प्रशिक्षकों के साथ काफी मेहनत कर रहा हूं। 2-0 के परिणाम से शुरुआत शानदार है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें