लंबे समय बाद सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी मैदान में उतरी। आगाज शानदार भी रहा। लेकिन शेन वॉर्न भारी पड़ गए। अमेरिका में चल रही ऑल स्टार सीरीज के मैच में वॉर्न वॉरियर्स के आगे सचिन ब्लास्टर्स नहीं चल पाए।
विज्ञापन
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
2 of 10
हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स (15 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर शेन वार्न (20 रन पर तीन विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी के बाद रिकी पोंटिंग (नाबाद 48) की शानदार पारी की बदौलत वार्न्स वॉरियर्स टीम ने ऑल स्टार सीरीज के तहत शनिवार को सिटी फील्ड में खेले गए पहले मैच में सचिन्स ब्लास्टर्स टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
3 of 10
सचिन ब्लास्टर्स की ओर से रखे गए 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में छक्का जड़कर चार विकेट पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
4 of 10
हालांकि वार्न्स वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 19 रन के कुल योग पर चलते बने। हेडन को चार रन के निजी योग पर शोएब अख्तर की गेंद पर विकेटकीपर मोइन खान ने लपका। जैक्स कैलिस को 13 रन के निजी योग पर मुथैया मुरलीधरन ने रनआउट किया।
विज्ञापन
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
5 of 10
इससे पहले टॉस हारकर सचिन ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी की। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी फिर मैदान में दिखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े।
विज्ञापन
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
6 of 10
सचिन तेंदुलकर (26) को उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी गेंदबाज शेन वार्न ने आउट किया। तेंदुलकर ने 27 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। सचिन वॉरियर्स के कप्तान शेन वॉर्न का शिकार हुए।
विज्ञापन
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
7 of 10
वहीं, उनके साथ टीम के दूसरे ओपनर वीरेंद्र सहवाग (55) ने 22 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की। वह डेनियल विटोरी की गेंद पर बोल्ड हुए।
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
8 of 10
वीवीएस लक्ष्मण को आठ रन के निजी योग पर वार्न की गेंद पर विकेटकीपर कुमार संगकारा ने स्टंप किया। महेला जयवर्द्घने 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर साइमंड्स का शिकार हो गए। कार्ल हूपर के रूप में ब्लास्टर्स का छठा विकेट गिरा जिन्हें 11 रन के निजी योग पर साइमंड्स की गेंद पर पगबाधा करार दिया गया।
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
9 of 10
ब्रायन लारा को एक रन के निजी योग पर वार्न की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। मोईन खान कुछ खास कमाल नहीं कर सके और वह एक रन के निजी योग पर साइमंड्स का तीसरा शिकार बने।
सचिन-सहवाग की जोड़ी का कमाल, लगाए 7 छक्के और 5 चौके
10 of 10
जवाब में वॉरियर्स के बल्लेबाज कुमार संगकारा 41 रन बनाकर शोएब अख्तर का शिकार हुए। संगकारा ने 29 गेंदों पर दो चौके लगाए। एंड्रयू साइमंड्स को एक रन के निजी योग पर मुथैया मुरलीधरन ने पगबाधा आउट किया। जोंटी रोड्स 20 रन पर नाबाद लौटे।