फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

विज्ञापन
1 of 7
पिछले हफ्ते टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर टेस्ट सीरीज में धमाकेदार जीत से उत्साहित भारत की इस युवा टीम ने ऐसा जोरदार खेल दिखाया कि त्रिकोणीय वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 ओवर में ही जीत लिया।
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

2 of 7
भारत की युवा टीम इंडिया ने 3 देशों की त्रिकोणीय वनडे सीरीज में लाजवाब खेल दिखाया और सीरीज में अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फिर फाइनल में एकतरफा मुकाबले में 219 गेंद शेष रहते बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

3 of 7
कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्घालय में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पिन गेंदबाज मयंक डागर (32 रन पर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और उसके बाद सरफराज खान (नाबाद 59) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीत ली।

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

4 of 7
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की ओर से रखे गए 117 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 219 गेंद शेष रहते 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

5 of 7
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और उसकी टीम 36.5 ओवर में 116 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे अधिक 45 रन जबकि जोएराज शेख ने 28 रन बनाए। उसके सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

6 of 7
भारत की ओर से शुभम मवी और महिपाल लोमरोर ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम 42 रन पर 3 विकेट खो दिए थे जिनमें वाशिंगटन सुंदर (12), ऋषभ पंत (26) और अमनदीप खरे (0) के विकेट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की नहीं इस युवा टीम इंडिया ने 14 ओवर में ही जीत लिया फाइनल

7 of 7
तिहरे झटके के बाद सरफराज और कप्तान रिकी भुई (नाबाद 20) ने 75 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। सरफराज ने 27 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के लगाए जबकि भुई ने चार चौके लगाए। बांग्लादेश की ओर से सईद सरकार, मेहदी हसन मिराज और सालेह अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तीसरी टीम अफगानिस्तान की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें