यह बात तो सभी जानते है कि वनडे क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज कई रिकॉर्ड में एक नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड भी है। वह सबसे ज्यादा बार 90 और 100 के बीच आउट हुए है। लेकिन यह बात बेहद कम लोग ही जानते है कि इस रिकॉर्ड में एक और इंडियन क्रिकेटर है, आगे जाने कौन है वह....
विज्ञापन
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
2 of 11
हम आपको बता रहे है ऐसे 9 क्रिकेटरों के बारे में, जो सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। इसमें टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दो-दो क्रिकेटर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे का एक-एक क्रिकेटर है।
विज्ञापन
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
3 of 11
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स। 187 वनडे मुकाबले खेल चुके एबी के नाम इस फॉर्मेट में 20 शतक और 46 अर्धशतक है। वह 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए है।
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
4 of 11
80 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज डीन जोन्स ने कुल 164 वनडे मुकाबलों में 161 पारियां खेली। उनके नाम 7 शतक और 46 अर्धशतक है। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज भी 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
5 of 11
न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर मार्टिन डेविड क्राउ भी इन बल्लेबाजों की श्रेणी में आते है। 143 वनडे मुकाबलों की 140 पारियों में मार्टिन के नाम 4 शतक और 34 अर्धशतक है। मार्टिन 6 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए है।
विज्ञापन
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
6 of 11
टीम इंडिया का वह बल्लेबाज जो नर्वस नाइंटीज की कड़ी में 6वें नंबर पर आता है वह है पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन। 334 वनडे मैचों की 308 पारियों में अजहरुद्दीन ने 7 शतक और 58 अर्धशतक लगाए है। वह 7 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए है।
विज्ञापन
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
7 of 11
दक्षिण अफ्रीका के एक और बल्लेबाज जैक कॉलिस इन बल्लेबाजों की श्रेणी में पांचवें नबंर पर है। कुल 17 शतक और 86 अर्धशतक लगा चुके कॉलिस 8 बार नर्वस नांइटीज आउट हुए।
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
8 of 11
श्रीलंका के अरविंद डी सल्वा ने 1984 में वनडे क्रिकेट में पदापर्ण किया था। 11 शतक और 64 अर्धशतक लगा चुके अरविंद डी सल्वा 9 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए है।
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
9 of 11
न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज नॉथन एस्ले ने वनडे मुकाबलों में 16 शतक और 41 अर्धशतक लगाए है। यह बल्लेबाज भी 9 बार नवर्स नाइंटीज का शिकार हुआ।
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
10 of 11
टॉप 2 में नाम आता है, जिम्बाब्वे के पूर्व महान बल्लेबाज ग्रांट फ्लावर का। अपने बल्ले के दम से टीम को शिखर तक पहुंचाने वाले फ्लावर ने वनडे में 6 शतक और 40 अर्धशतक लगाए है। वह भी 9 बार नर्वस नांइटीज का शिकार हुए।
सचिन के अलावा एक और इंडियन के नाम नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड
11 of 11
अब आता इस मामले में रिकॉर्डधारी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का। 463 वनडे मुकाबलों की 452 पारियों में मास्टर ब्लास्टर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए है। यह सबसे ज्यादा 18बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। सचिन 3 बार 99 पर आउट भी हुए है।