फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला और बीएसएनएल की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को सद्भावना पुलाव कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ। शहर के लोगों के प्यार और दो लाख मुट्ठी चावल से बने इस पुलाव को हर वर्ग के लगभग ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने खाया।

विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

2 of 10
सौहार्द के इस पुलाव का मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च के साथ ही प्रमुख चौराहों, बाजारों, सरकारी, अर्द्धसरकारी दफ्तरों, कॉलोनियों और शिक्षण संस्थाओं में वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के 35 से ज्यादा केंद्रों पर स्टॉल लगाकर पुलाव बांटा गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ पुलाव का वितरण देर शाम तक चला।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

3 of 10
बच्चा पार्क स्थित पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक में सुबह साढ़े पांच बजे से चारों धर्मों के गुरुओं की मौजूदगी में पुलाव बनना शुरू हुआ। इसका वितरण सवेरे सात बजे से ही शुरू हो गया। सबसे पहले इसका वितरण धार्मिक स्थलों पर हुआ।

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

4 of 10
इसके बाद शहर के 35 प्रमुख स्थलों के साथ सरकारी कार्यालयों और कॉलोनियों में तक पुलाव पहुंचाया गया। इस तरह देर शाम तक करीब ढाई लाख लोगों ने सद्भावना पुलाव को खाया।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

5 of 10
दूसरी तरफ, पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में जुटे प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने सद्भावना पुलाव चखा। इस दौरान जिलाधिकारी पंकज यादव ने कहा कि अमर उजाला हमेशा ही राष्ट्रीय और सामाजिक सोच के साथ कुछ अलग करता रहा है।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

6 of 10
इस बार भी सद्भावना पुलाव का यह आयोजन अपने आप में अनूठा कार्यक्रम है। उन्होंने मां तुझे प्रणाम अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में अलग संदेश देते हैं। उन्होंने आपसी सद्भाव को राष्ट्र और समाज की जरूरत बताया।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

7 of 10
02 लाख मुट्ठी चावल से बनाया गया सद्भावना पुलाव।

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

8 of 10
100 से अधिक कुक ने बड़े होटलों के शेफ की निगरानी में तैयार किया पुलाव।

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

9 of 10
180 गैस चूल्हों पर पकाया सद्भावना पुलाव।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव

10 of 10
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौ. राजपाल सिंह, मो. अब्बास, रफीक अंसारी, पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी भराला, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, बसपा जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, रालोद के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, रालोद जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, एमडीए के संयुक्त सचिव बैजनाथ, अधीक्षण अभियंता शबीह हैदर, डीडीओ अतुल मिश्र और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें