फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

Thu, 18 Feb 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली इन दिनों फिर से जमकर रन बनाने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज की बात करें तो उन्होंने खूब रन बनाए। तीनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतक ठोंके और कुल 199 रन बना लिए। वह किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

2 of 7
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो इस खेल के अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके थे। एक हजार रन के क्लब में कोहली टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज हैं इसलिए इसे 'कोहली क्लब' भी कहा जा सकता है। कोहली ने 12 फिफ्टीज के साथ 33 मैचों की 31 पारियों में 1215 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

3 of 7
कोहली के बाद इस विशिष्ट 'क्लब' में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं सुरेश रैना। रैना ने इसी सीरीज के दूसरे मैच में ही एक हजार रन बनाने का आंकड़ा छू लिया था। 49 मैचों की 43 पारियों में उनके नाम 1073 रन दर्ज है। सिडनी में उन्होंने 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही उन्होंने अपने करियर में 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

4 of 7
विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में एक हजार रन बनाने का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं ओपनर रोहित शर्मा। रोहित ने सिडनी टी-20 में 52 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। 47 मैचों की 40 पारियों में एक शतक और 9 अर्धशतक के साथ उन्होंने कुल 1010 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

5 of 7
अनोखे 'कोहली क्लब' में रैना और रोहित के बाद इस कतार में अगले 2 बड़े नाम हैं युवराज सिंह और कप्तान धोनी का। युवराज ने सिडनी से शानदार वापसी की और नाबाद 15 रन बनाए। वह भारत में होने वाली अगली सीरीज में इस 'क्लब' में शामिल होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हो सकते हैं। उन्होंने 43 मैचों की 38 पारियों में अब तक 983 रन बनाए हैं। एक हजार रन बनाने के लिए उन्हें अब सिर्फ 17 रनों की दरकार है।
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

6 of 7
युवराज के बाद इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा दूसरा नाम खुद कप्तान धोनी का है जिन्होंने अब तक 899 रन बनाए। 55 मैचों की 49 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के 'क्लब' में शामिल हुए रोहित, वेटिंग लिस्ट में युवी-धोनी

7 of 7
कप्तान धोनी से आगे गौतम गंभीर भी हैं जिन्हें एक हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 68 रन और चाहिए लेकिन वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उनकी टीम में वापसी की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। फिलहाल विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें