फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

विज्ञापन
1 of 10
एशिया कप के बाद अपने घर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अपने 15 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुन लिए हैं। इन पर पहली बार अपने लोगों के बीच टीम को क्रिकेट के फटाफट खेल का चैंपियन बनाने का दारोमदार आ गया है। धोनी 2007 से लगातार टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेतृत्व करते रहे हैं। वह छठी बार इस महाकुंभ में टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरेंगे। (संकलन और प्रस्तुतिः सुरेंद्र वर्मा)
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

2 of 10
महेंद्र सिंह धोनी की टीम में ज्यादातर तो पुराने चेहरे ही हैं। इस टीम में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इसी साल के पहले महीने में यानी जनवरी में किया है। जबकि ऑलराउंडर पवन नेगी को अभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करनी है और ऐसी संभावना है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में करियर शुरू करने का मौका मिल जाए।
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

3 of 10
कप्तान धोनी की टीम इंडिया ने 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था और इसके बाद उसे अपनी दूसरी खिताबी सफलता का इंतजार है। आइए, जानते हैं कि टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में कौन किस भूमिका में है और धोनी के लिए कौन इस टूर्नामेंट का खेवनहार बन सकता है।

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

4 of 10
टीम इंडिया में 15 में 6 पूर्णकालिक बल्लेबाज हैं। इनमें ओपनर रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना और अजिंक्य रहाणे और खुद कप्तान धोनी भी शामिल हैं। धोनी टीम में विकेटकीपर की दोहरी भूमिका में होंगे। भारतीय पारी की शुरुआत वही रोहित और धवन करेंगे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी रन बनाए थे। टीम के पास रहाणे भी एक ऑप्शंस होंगे जिनके पास ओपनिंग करने का अनुभव है।
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

5 of 10
ओपनिंग जोड़ी के बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली की जगह है ही जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 में लगातार 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। चौथे-पांचवें नंबर पर सुरेश रैना और अजिंक्य रहाणे हैं जो मैच की परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में आते हैं। धोनी भी 4 से लेकर किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं और इस बार भी उनका यही इरादा होगा। रहाणे धोनी की खास पंसद नहीं हैं लेकिन उनकी ठोस बल्लेबाजी टीम को मजबूती दिला सकती है।
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

6 of 10
बल्लेबाजों के बाद अब बात ऑलराउंडर्स की, टीम इंडिया के पास युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के रूप में 3 ऑलराउंडर्स होंगे। इनमें से किसी 2 को ही एक मैच में मौका मिलेगा। युवराज का अनुभव और उनका खेल टीम में जगह पक्की करते हैं जबकि जडेजा भी अपनी जगह बनाए रख सकते हैं। पांड्या की संभावना कम ही दिखती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने टी-20 मैच के पहले ओवर में 19 रन दिए थे।
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

7 of 10
टीम की गेंदबाजी विभाग में फिरकी और तेज गेंदबाजी दो अलग-अलग विधाएं हैं। पहली फिरकी की बात कर ली जाए, तो इसमें हमेशा की तरह धोनी अपने खास हथियार आर अश्विन पर ही भरोसा रखेंगे। वह भारत में बेहद धारदार गेंदबाजी करते हैं और काफी कामयाब भी रहे हैं। उनके अलावा हरभजन सिंह भी हैं लेकिन उनके खेलने की संभावना काफी कम है।

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

8 of 10
नवोदित फिरकी गेंदबाज पवन नेगी पर दांव लगाना टीम के लिए चुनौतीभरा साबित हो सकता है। हालांकि कप्तान धोनी रिस्क लेते रहे हैं और आईपीएल में नेगी ने काफी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। आईपीएल का अनुभव धोनी के लिए काफी साबित हो सकता है।

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

9 of 10
23 वर्षीय पवन नेगी चेन्नई सुपर किंग्स से भारतीय टीम में जगह पाने वाले छठे खिलाड़ी हो गए हैं। नेगी को श्रीलंका के लिए टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है और उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया है। नेगी को सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। नेगी ने इस टूर्नामेंट में 8.71 की इकॉनोमी रेट से छह विकेट झटके और दिल्ली के लिए 86.50 के स्ट्राइक रेट से 173 रन भी बनाए।
विज्ञापन

धोनी के तरकश के 15 तीर, कैसा होगा कप्तान का 'चक्रव्यूह'

10 of 10
फिरकी गेंदबाज के बाद बारी तेज गेंदबाजी की है। बुजुर्ग तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के अलावा टीम इंडिया में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने 4 अंतरराष्ट्रीय मैचों में काफी छाप छोड़ी है। धोनी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टीम की नई खोज कहा था। शमी लंबे समय से मैदान से बाहर हैं लेकिन नेहरा और बुमराह लगातार खेल रहे हैं और धोनी उन्हीं पर दांव लगाना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें