वर्ल्ड कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच मेलबर्न में खेला जाना है। बांग्लादेश को भारतीय टीम की तुलना में कमतर आंका जा रहा है। लेकिन यह बांग्ला टीम बड़े टूर्नामेंट्स में बेहतर खेल दिखाती रही है।
विज्ञापन
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
2 of 10
बांग्लादेश ने जिस तरह से इंग्लैंड जैसी टीम को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया उसने बड़ी टीमों को चेता दिया कि उसे कोई कमजोर समझने की भूल न करे। भारत 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से हार चुका है। ऐसे में भारत फिर उलटफेर का शिकार न बने, उसे 7 चीजों पर जरूर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
3 of 10
पहला, भले ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीत चुकी है लेकिन उसे किसी मुगालते में नहीं होना चाहिए कि अगला मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर टीम से है। भारतीय खिलाड़ियों को अति आत्मविश्वास से बचना होगा और 75 हजार दर्शकों के बीच संयम के साथ खेलते हुए आगे बढ़ने पर सोचना होगा।
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
4 of 10
दूसरा, बांग्लादेश पहली बार वर्ल्ड कप में नॉकआउट मुकाबला खेलने उतरेगा और उसके खिलाड़ी इस उपलब्धि से बेहद जोश में हैं और उनके जोश को देखकर होश नहीं खोना होगा। यह मैच उसके लिए एक और लिहाज से ऐतिहासिक है क्योंकि वनडे में यह उसका 300वां वनडे मैच है। अपने 100वें और 150वें मैच में वह भारत को हरा भी चुका है।
विज्ञापन
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
5 of 10
तीसरा, भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सधी शुरुआत करनी होगी। शिखर धवन और रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम को बेजोड़ शुरुआत दिलानी होगी, लेकिन अगर यह जोड़ी जल्द टूट जाती है तो बाकी बल्लेबाज दबाव में आ सकते हैं। बल्लेबाजी भारतीय टीम की रीढ़ है और उसे इस मैच में कोई ढील नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
6 of 10
चौथा, कप्तान धोनी को सेमीफाइनल मुकाबले को देखते हुए इस मैच में गेंदबाजी विभाग में किसी भी तरह की छेड़खानी से बचना होगा। उन्हें टूर्नामेंट में लगातार 6 बार ऑलआउट करने वाले शमी, उमेश और मोहित की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को छेड़ने की गलती नहीं करनी होगी। गेंदबाजों के लय को बनाए रखना ही टीम के हित में हो सकता है।
विज्ञापन
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
7 of 10
पांचवां, बांग्लादेश के बल्लेबाज महुदुल्लाह वर्ल्ड कप में लगातार 2 शतक ठोंक चुके हैं और जोरदार फॉर्म में हैं। भारत को बांग्लादेश पर पकड़ बनाने के लिए इस बल्लेबाज को ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं देना होगा। साथ ही तमीम इकबाल और सौम्य सरकार भी भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं। सौम्य ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था।
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
8 of 10
छठा, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर हैं और भारत में काफी आईपीएल खेल चुके हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों के बारे में काफी जानते हैं। ऐसे में इस क्रिकेटर को हल्के में नहीं लेना होगा वह भारत के खिलाफ रणनीति बनाने में अपनी टीम को काफी योगदान दे सकते हैं।
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
9 of 10
सातवां, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हसन ने पिछले 2 मैचों में गजब की गेंदबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजों को इस गेंदबाजों पर लगातार नजर बनाई रखनी होगी। यह रुबेल ही है जिसने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में गजब की गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को परेशान कर दिया था। इंग्लैंड मैच हार गया तो किवी टीम हारते-हारते बची थी।
बांग्ला के खिलाफ टीम इंडिया को याद रखने होंगे ये 7 सूत्र
10 of 10
टीम इंडिया अगर इन 7 बातों पर ध्यान दे तो बांग्लादेश की चुनौती से पार पा लेगा और आराम से सेमीफाइनल का रुख कर लेगा। अंतिम 4 में पहुंचने के बाद वह लगातार दूसरे खिताब से महज 2 कदम दूर रह जाएगा।