फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

विज्ञापन
1 of 8
नॉटिंघम में एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने सौ फीसदी सही साबित भी कर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बगैर उतरे, लेकिन उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर डाली।
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

2 of 8
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच का पहला ओवर डाला और तीसरी ही गेंद पर क्रिस रोजर्स को स्लिप में कैच आउट करा दिया। ब्रॉड का यह विकेट कोई आम विकेट नहीं था। इस मैच से पहले उन्होंने टेस्ट करियर में 299 विकेट झटके थे और 300वां विकेट हासिल करने के लिए एक विकेट की दरकार थी। रोजर्स को आउट करते ही 300वीं सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

3 of 8
स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके। क्रिस रोजर्स और स्टीवन स्मिथ को खाता खोले बगैर ही पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह से उन्होंने अपने विकेटों की संख्या को 301 तक पहुंचा दिया। वह टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

4 of 8
स्टुअर्ट ब्रॉड का यह 83वां टेस्ट मैच है और इस दौरान अपने करियर में ऐसा सिर्फ छठी बार ही हुआ है जब वह जेम्स एंडरसन के बगैर मैदान पर उतरे हैं। हालांकि एंडरसन के बगैर उनकी गेंदबाजी में कोई फर्क नहीं पड़ा। एक के बाद एक करके 5 विकेट झटक लिए और सिर्फ 10 रन ही दिए।
 
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

5 of 8
2003 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट टीम ने 25 गेंदों के अंदर अपने शीर्ष क्रम के पांच विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

6 of 8
इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने के इरादे से आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। और उसने महज 21 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

7 of 8
टेस्ट इतिहास में 2003 के बाद ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी मैच की पहली ही पारी में दो विकेट गिर गए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले ही ओवर में क्रिस रोजर्स और स्टीवन स्मिथ को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल

8 of 8
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले ही इस कदर घातक गेंदबाजी की कि कंगारू कहीं भी टिक नहीं सके और 19वें ओवर में ही आउट हो गए। उन्होंने 9.3 ओवर में 15 रन देकर 8 विकेट झटक लिए। वह इंग्लैंड के ऐसे सातवें गेंदबाज बन गए जिन्होंने एक पारी में सात विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें