हमारे क्रिकेट खिलाड़ी काफी रोमांटिक और आशिक मिजाज रहे हैं। चाहे अपने देश के हों या विदेश के, सभी खिलाड़ियों की दिलचस्प प्रेम कहानियां रही हैं। देखिए जरा, अगर रोमांटिक खिलाड़ियों की एक खास टीम बनाई जाए तो कौन से 11 खिलाड़ी इसमें आगे रहेंगे।
विज्ञापन
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
2 of 12
युवराज सिंह एक बार फिर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं और इस बार उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं एक्ट्रेस हेजल कीच। लेकिन इससे पहले युवराज किम शर्मा के साथ भी लंबे रिलेशनशिप में रह चुके हैं औऱ दीपिका पाडुकोन से भी उनके चर्चे रहे हैं। जाहिर है कि युवराज काफी दिलफेक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
3 of 12
हरबजन सिंह आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड जीता बसरा के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अच्छी बात यह रही कि इनका रिश्ता अब तक मजबूत है जिसने भज्जी को रोमांटिक खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया हैं।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
4 of 12
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जब पब्लिक के सामने अपना रिश्ता कबूल कर लिया तो यह साबित हो गया कि विराट अनुष्का के लिए कितने सीरियस हैं। अब तो दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं।
विज्ञापन
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
5 of 12
पूर्व वेस्टेनडीज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ कुछ समय रिश्ता रहा लेकिन ये शादी में नहीं बदल पाया। हालांकि इन दोनों की बेटी भी हैं मसाबा गुप्ता। यानि भले ही विवियन नीना से शादी नहीं कर पाए लेकिन इन दोनों का प्यार सच्चा था।
विज्ञापन
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
6 of 12
सौरव गांगुली ने डोना गांगुली से भाग कर शादी की जो यह बताने के लिए काफी है कि सौरव अपने प्यार को लेकर कितना सीरियस थे। लेकिन कहा जाता है कि सौरव का भारतीय एक्ट्रेस नगमा के साथ भी अफेयर रहा था।
विज्ञापन
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
7 of 12
पाकिस्तान के मशहूर कप्तान रहे इमरान खान भी इस मामले में पीछे नहीं थे। इमरान और भारतीय हीरोइन जीनत अमान के प्यार के चर्चे खूब थे लेकिन अफसोस कि यह रिश्ता टिक नहीं सका और इमरान ने एक ब्रिटिश महिला से शादी कर ली।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
8 of 12
मोहम्मद अजहरउद्दीन शादीशुदा होने के बावजूद मॉडल संगीत बिजलानी के प्यार में ऐसा पागल हुए कि अपनी बीवी से अलग हो कर संगीत से शादी कर ली। लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चली और 14 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। चाहे जो हो, अजहर संगीता के साथ लगते बहुत खूब थे।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
9 of 12
भारतीय हीरोइनों पर विदेशी खिलाड़ियों का दिल आता रहा है और इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम भी शामिल हैं। वसीम और सुष्मिता सेन एक टीवी शो के दौरान मिले थे जिसके बाद से उनके साथ होने के खूब चर्चे हुए। हालांकि दोनों ने ही इसे अफवाह बताया था। वसीम की पत्नी हुमा की 2009 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दो साल पहले वसीम ने ऑस्ट्रेलिया की एक महिला से शादी कर ली।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
10 of 12
वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर गारफील्ड सोबर्स 1966 में जब भारत में खेलने आए थे तब वे फिल्म और टीवी एक्ट्रेस अंजू महेंन्द्रू से मिले थे। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और दोनों की सगाई भी हुई थी लेकिन शादी नहीं हो पाई और वे अलग हो गए। गारफील्ड ने उसके दो साल बाद एक ऑस्ट्रेलियन महिला से शादी कर ली थी।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
11 of 12
पुर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के तो क्या कहने। शेन की एक नहीं, न जाने कितनी गर्लफ्रेंड रही हैं। शेन कई लड़िकयों को अभद्र मेसेज भेजने के चलते सुर्खियों में रहे थे और इस कारण उन्हें उप कप्तानी भी छोड़नी पड़ी थी। शेन ने सिमोन कैलहन से शादी की जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं लेकिन फिर वे अलग हो गए। शेन ने 2011 में इंगलिश हीरोइन एलीजाबेथ हर्ले से सगाई की लेकिन 2013 में वे दोनों भी अलग हो गए।
अगर बनती 'रोमांटिक क्रिकेट टीम' तो ये होते बेस्ट 11 खिलाड़ी
12 of 12
भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी आज भले ही जिंदा नहीं है लेकिन अगर आज वे होते तो इस टीम के भी कप्तान होते क्योंकि एक वहीं हैं जिन्होंने एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से न सिर्फ प्यार किया बल्कि शादी भी की और अंतिम सांस तक उन्हीं के बन कर रहे। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।